ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश झांसीखाद्य विभाग की टीम ने थोक बाजार में की छापामारी

खाद्य विभाग की टीम ने थोक बाजार में की छापामारी

मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ खाद्य विभाग के अफसरों ने थोक बाजार में छापामारी की। नगर मजिस्ट्रेट सीपी तिवारी के नेतृत्व में पुलिस फोर्स के साथ टीम ने रिफाइंड तेल, सरसों के तेल, हल्टी, मिर्ची व खोआ...

खाद्य विभाग की टीम ने थोक बाजार में की छापामारी
हिन्दुस्तान टीम,झांसीMon, 26 Feb 2018 07:01 PM
ऐप पर पढ़ें

मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ खाद्य विभाग के अफसरों ने थोक बाजार में छापामारी की। नगर मजिस्ट्रेट सीपी तिवारी के नेतृत्व में पुलिस फोर्स के साथ टीम ने रिफाइंड तेल, सरसों के तेल, हल्टी, मिर्ची व खोआ व खोआ से बने खाद्य पदार्थों के नमूने भरे। सुभाष गंज में छापामारी के दौरान व्यापारियों ने आपत्ति दर्ज कराई। बावजूद जिला प्रशासन व पुलिस फोर्स की मौजूदगी में दुकानदार खुलकर विरोध नहीं कर सके।

होली पर्व पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की छापामारी करने के लिये टीम ने शहर के थोक बाजार सुभाष गंज पहुंच गई। छापामारी की कमान नगर मजिस्ट्रेट सीपी तिवारी ने सम्भाली और कोतवाली फोर्स के साथ सुभाष गंज के थोक व्यापारियों की दुकानों में छापामारी की। टीम में खाद्य औषधि प्रशासन के मुखिया राजेश द्विवेदी, मुख्य खाद्य निरीक्षक आर एल कुशवाहा के अलावा सभी खाद्य निरीक्षकों ने प्रेम प्रोवीजन स्टोर से मिर्च पाउडर, खाद्य तेल पैकेजिंग करने वाले सिंघल फूड्स से रिफाइंड ऑयल, पण्डित किराना स्टोर से पिसी हुई हल्दी पाउडर, रामराजा ट्रेडर्स से सरसों का तेल का नमूना भरा। यकायक सुभाष गंज में छापामारी पर व्यापारियों ने आपत्ति जताते हुये होली पर्व पर बिक्री प्रभावित होने की बात कहीं। हालांकि जिला प्रशासन व पुलिस फोर्स की मौजूदगी में किसी प्रकार का विरोध नहीं हो सका। इसके बाद टीम बबीना पहुंची। जहां बालाजी स्वीट्स हाऊस एण्ड नमकीन से खोआ व गणेश मिष्ठान भण्डार से खोआ से बनी बर्फी का नमूना भरा।

घर पर कर सकते हैं खोआ की जांच

मुख्य खाद्य निरीक्षक आर एल कुशवाहा कहते हैं कि असली व मिलावटी खोआ की पहचान लोग स्वयं घर पर कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि मेडीकल स्टोर पर आयोडीन टिंचर खरीदे और खोआ में उसकी कुछ बूंदे डाल दें। तीन से चार मिनट के अंदर ही खोआ का रंग बदलने लगेगा और वह नीला पड़ जाएगा। इससे साबित हो जाएगा कि खोआ मिलावटी है। इसके अलावा खोआ में अन्य मिलावट की जांच लैब से ही सम्भव हैं।

मिलावटी खोआ ऐसे होता है तैयार

मुख्य खाद्य निरीक्षक आर एल कुशवाहा कहते हैं कि होली में खोआ की मांग बढ़ने से मिलावटखोर सक्रिय हो जाते हैं। सस्से दामों में तैयार मिलावटी खोआ देखने से पहचान करना मुश्किल है। उन्होंने बताया कि मिलावटी खोआ कई खाद्य पदार्थों से मिलाकर बनता है। खोआ बनाने के लिये शकरकंद, आलू, मैदा, स्टार्च मिलाकर मिलावटी खोआ तैयार किया जाता है। मिल्ट पाउडर में वनस्पति तेल मिलाकर खोआ तैयार किया जाता है। उन्होंने बताया कि दुकानों पर खोआ को हाथ पर रगड़ने से घी की खुशबू आने पर भी पहचान की जाती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें