बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के पास आग का गोला बनी बाइक जलकर राख
Jhansi News - झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के पास एक मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई। आग की ऊंची लपटें देखकर लोग घबरा गए और मौके से भागने लगे। हालांकि, किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

झांसी, संवाददाता। झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के पास खड़ी एक मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई नवाबाद थाना क्षेत्र का है, जहां बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के पास अचानक एक मोटरसाइकिल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और बाइक धू-धू कर जलने लगी।आग की ऊंची लपटें और धुआं उठता देख आसपास मौजूद लोग घबरा गए और मौके से दूर भागने लगे। घटना के चलते कुछ समय के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
हालांकि समय रहते लोगों ने सतर्कता दिखाई और आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


