गोदाम में आग से 7 लाख का भूसा जलकर राख

हिन्दुस्तान, झांसी
Follow us on Google News
share

झांसी के बरुआसागर थाना क्षेत्र में काशीराम कॉलोनी के गोशाला गोदाम में मंगलवार को भीषण आग लग गई। आग की लपटों से लाखों रुपए का भूसा जलकर राख हो गया। दमकल कर्मियों ने घंटों की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि कचरे की चिंगारी से आग लगी।

गोदाम में आग से 7 लाख का भूसा जलकर राख

झांसी (बरुआसागर), संवाददाता बरुआसागर थाना क्षेत्रान्तर्गत मोहल्ला घयासपुरा स्थित काशीराम कॉलोनी में नगर पालिका क्षरा संचालित गोशाला के गोदाम में मंगलवार को भीषण आग लग गई। धुआं और लपटों से आसपास का इलाका दहल उठा। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक अनुमान के अनुमान 11 सौं कुंतल यानी लाखों रुपए का भूसा जलकर राख हो चुका था।

गोदाम में आग लगने का कारण

मोहल्ला धयासपुरा में काशीराम कॉलोनी में भूसा गोदाम बना है। जिससे नगर पालिका के बैनर तले चलाई जा रही गौशाला में गोवंश के लिए भूसा रखा था। मंगलवार को अचानक गोदाम में आग लग गई। हाईटेम्प्रेचर और गर्म हवाओं के चलते आग तेजी से फैली। जिससे लोग पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सके। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की छोटी गाड़ी आग पर काबू पाने में नाकाम रही। इसके बाद बड़ी दमकल वाहन को बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अधिशाषी अधिकारी रामदुलार यादव ने बताया कि आग से करीब 1100 कुंतल भूसा जलकर राख हो जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग सात लाख रुपए बताई जा रही है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि गोदाम के पीछे नगर पालिका द्वारा कूड़ा डंप किया जाता है। जहां अक्सर आग लगती रहती है। आशंका जताई जा रही है कि कचरे की आग से निकली चिंगारी हवा के साथ उड़कर भूसा गोदाम तक पहुंच गई। जिससे यह हादसा हुआ। इस दौरान नगर पालिका अधिशासी अधिकारी राम दुलार यादव, गौशाला प्रभारी संदीप सेंगर, आदि तमाम नगर पालिका कर्मचारी मौजूद रहे ।

मचा हड़कंप

हरपुरा स्थित लेन के हनुमान मंदिर के पास सड़क किनारे झाड़ियों में भी आग लग गई। तेज हवा के चलते आग तेजी से फैलते हुए सड़क के दोनों ओर और पास की पहाड़ी तक पहुंच गई। आग की चपेट में आकर पहाड़ी पर लगी झाड़ियां जलकर राख हो गईं। हालांकि दोनों घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई।

सामान्य प्रश्न

आग लगने का कारण क्या था?
आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि गोदाम के पीछे नगर पालिका द्वारा कूड़ा डंप किया जाता है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।