दुकान में भीषण आग से सामान जलकर राख
Jhansi News - झांसी के मऊरानीपुर में एक चाय-पान की गुमटी में भीषण आग लग गई। आग से लगभग एक लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया। दुकान के मालिक रामसेवक सिंह ने बताया कि आग लगने का कारण ज्ञात नहीं है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।

झांसी (मऊरानीपुर)। कोतवाली मऊरानीपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत झांसी-खजुराहो एनएच पर एक चाय-पान की गुमटी में भीषण आग लग गई। धुआं और लपटों से आसपास हड़कंप मच गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक उसमें रखा करीब एक लाख का माल जलकर राख हो चुका था। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बुखारा निवासी रामसेवक सिंह ने बताया कि बीती देर रात वह अपनी दुकान बंद कर घर चला गया। तभी अचानक दुकान में आग लगी गई है। देखते ही देखते आग ने उग्र रूप धारण कर लिया। लोगों ने अपने साधनों से आग बुझाने का प्रयास किया।
लेकिन, तब तक आग चारो तरफ फैल चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दमकल कर्मियों को बुलाया। लेकिन, इससे पहले ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पा लिया था। पीड़ित के अनुसार आग कैसे लगी कुछ पता नहीं है। लेकिन, करीब एक लाख रुपए का नुकसान हुआ है। इसमें काफी सामान रखा था।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


