Hindi NewsUttar-pradesh NewsJhansi NewsFarmers to Receive Fair Prices for Products with New Food Processing Center in Jhansi
जल्द हल्दी मोटे अनाज तुलसी स्नैक्स की होगी झांसी में प्रोसेसिंग

जल्द हल्दी मोटे अनाज तुलसी स्नैक्स की होगी झांसी में प्रोसेसिंग

संक्षेप:

Jhansi News - दो सौ किग्रा एक घंटे में होगी प्रोसेसिंग, चार तरह की तैयारीबरुआसागर में तैयार हुआ कॉमन इन्क्यूबेशन सेंटर फोटो नंबर बनकर तैयार हो रहा इन्क्यूबेशन सेंट

Dec 05, 2025 10:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, झांसी
share Share
Follow Us on

किसानों के उगाए प्रोडक्ट का दाम अब बहुत जल्द उन्हें उचित मिलेगा। किसानों के प्रोडक्ट की झांसी जनपद में ही प्रोसेसिंग होगी। प्रोसेसिंग के लिए चार तरह के उत्पाद चुन लिए गए है। मशीनों की क्षमता प्रति घंटे दो सौ किग्रा तक की प्रोसेंसिंग करने की होगी। इसमें हल्दी, मोटे अनाज तुसली और स्नैक्स होंगे। प्रदेश सरकार ने बुंदेलखंड के किसानों को उद्यमिता की ओर बढ़ावा देने के मकसद से झांसी के बरुआसागर में कॉमन इन्क्यूबेशन सेंटर का निर्माण किया है। फ़ूड प्रोसेसिंग से सम्बंधित उद्यमों को बढ़ावा देने के लिए मकसद से उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग ने इस केंद्र की स्थापना की है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सेंटर के संचालन के लिए एजेंसी का चयन कर लिया गया है और विभागीय अफसरों का कहना है कि नए वर्ष में इसका संचालन शुरू हो जाएगा। इस इंक्यूबेशन सेंटर के माध्यम से कृषि से जुड़े उद्यमों में लगे किसानों को मदद प्रदान की जाएगी। इन्क्यूबेशन सेंटर का निर्माण 7000 वर्ग फ़ीट क्षेत्रफल में किया गया है। झांसी, जालौन और ललितपुर जिलों के किसान और उद्यमी इस इन्क्यूबेशन सेंटर की मदद से फ़ूड प्रोसेसिंग से जुड़े उद्यम संचालित कर सकेंगे। इस इन्क्यूबेशन सेंटर में चार तरह के प्रोसेसिंग लाइनें तैयार की गई हैं। तुलसी के प्रोसेसिंग लाइन की क्षमता 150-200 किलो प्रति घंटा, स्नैक्स के प्रोसेसिंग लाइन की क्षमता 80-100 किलो प्रति घंटा, हल्दी के प्रोसेसिंग लाइन की क्षमता 100-150 किलो प्रति घंटा और मिलेटस के प्रोसेसिंग लाइन की क्षमता 150-200 किलो प्रति घंटा की है। प्रोसेसिंग लाइनों के माध्यम से किसानों, किसान उत्पादक संगठनों, उत्पादक सहकारी समितियों, महिला स्वयं सहायता समूहों, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन और उद्यमियों को प्रोसेसिंग की सुविधा मिलेगी।