Jhansi News: किसानों को जागरुक करने निकला किसान रथ
Jhansi News: झांसी में किसानों को कृषि योजनाओं की जानकारी देने के लिए किसान रथ रवाना किया गया। यह रथ जीरो बजट खेती समेत अन्य योजनाओं की जानकारी प्रदान करेगा। यह भ्रमण 31 अगस्त तक झांसी और ललितपुर के गांवों में होगा, जिसका उद्देश्य किसानों की आय वृद्धि करना है।

Jhansi News: झांसी,संवाददाता। किसानों को कृषि योजनाओं के लिए जानकारियां देने किसान रथ रवाना किया गया। सीडीओ ने हरी झंडी दिखाई। किसान रथ किसानों को जीरो बजट की खेती समेत कई अन्य तरहक की जानकारियां भी देगा। कृषक जागरूकता योजनान्तर्गत वर्ष 2026-27 के अंतर्गत किसान सेवा रथ आगामी 31 अगस्त भ्रमण करेगा। झांसी एवं ललितपुर के गांवों में भ्रमण के लिए मुख्य विकास का रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड ने झण्डी दिखाकर विकास भवन से रवाना किया। किसान रथ कृषि उत्पादन में वृद्धि कर कृषकों की आय बढ़ाने हेतु कृषि विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से विभाग द्वारा झांसी- ललितपुर जनपद के विकासखंड की कम उत्पादकता पिछड़ी न्याय पंचायतों के चुने हुए गांव में पहुंचकर चौपाल लगाएगा।
कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी देगा। इस दौरान डीईओ कुलदीप कुमार मिश्रा, आशीष चौरसिया, वैयक्तिक सहायक राजेन्द्र पटेरिया, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, विषय वस्तु विशेषज्ञ आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


