Farmers in Jhansi Suffer Loss as Minor Canal Bursts Demand Action from Irrigation Department माइनर फटी, किसानों की 50 बीघा फसल जलमग्न, Jhansi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsJhansi NewsFarmers in Jhansi Suffer Loss as Minor Canal Bursts Demand Action from Irrigation Department

माइनर फटी, किसानों की 50 बीघा फसल जलमग्न

Jhansi News - माइनर फटी, किसानों की 50 बीघा फसल जलमग्नकिसानों ने सिंचाई विभाग पर लगाए गंभीर आरोपबोले, माइनर में छंटाई के नाम पर की गई खानापूर्ति, भुगतना पड़ रहा खामि

Newswrap हिन्दुस्तान, झांसीSun, 29 Dec 2024 11:16 PM
share Share
Follow Us on
माइनर फटी, किसानों की 50 बीघा फसल जलमग्न

झांसी, संवाददाता मोठ तहसील क्षेत्र के अमरौख गांव में बेतवा प्रखंड नहर से निकली खिल्ली माइनर फट गई है। जिससे पानी करीब 12 किसानों के खेतों में भर गया। किसानों के अनुसार करीब करीब 50 बीघा फसल जलमग्न हो गई। जिसे देख वह रो पड़े। उन्होंने सिंचाई विभाग पर आरोप लगाए हैं। बताया, कि छंटाई-सफाई के नाम पर खाना पूर्ति की गई। जिसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है।

गांव अमरौख से बेतवा प्रखंड नहर से खिल्ली माइनर यानी बंबा (छोटी नहर) निकली है। इससे कई किसानों के खेतों में सिंचाई होती है। किसान बृजनाथ सिंह ने आरोप लगाया कि बंबा की सफाई-छंटाई नहीं की गई। टेल तोड़ दी गई। जिससे बीच में बंबा (नहर) फट गई। इससे काफी नुकसान हुआ है। पूरे खेत में घुटनों तक पानी भर गया है। करीब 12 किसानों की कम से कम 50 बीघा खेतों में अब भी घुटनों तक पानी भरा है। पानी भरा होने से फसल सड़ गई है। अन्य किसानों ने बताया कि खेत देखकर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। कुछ ही दिनों पहले खेत की बुवाई की थी, सिंचाई विभाग की लापरवाही से उनकी फसल नष्ट हो गई है। अब वह दाने-दाने के लिए मोहताज हो चुके हैं। आरोप है कि सिंचाई विभाग ने माइनर में छंटाई नहीं की, माइनर की छंटाई के नाम पर खानापूर्ति कर दी। जिससे नहर जाम होने की वजह से फट गई। शनिवार से खेतों में पानी तक नहीं घटा है। किसानों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए अधिकारियों से लिखित शिकायत की है और मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।