
सीएम साहब लगवाएं किसानों की ऋण वसूली पर रबी फसल तक रोक
Jhansi News - झांसी के मऊरानीपुर में किसानों ने महापंचायत की और सरकार से ऋण वसूली रोकने की मांग की। किसानों का कहना है कि फसल खराब होने के कारण वे आर्थिक संकट में हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की कि जब तक रबी फसल तैयार नहीं हो जाती, तब तक सभी प्रकार की ऋण वसूली पर रोक लगाई जाए।
जनपद झांसी के ब्लाक मऊरानीपुर के ग्राम में कई किसान एक साथ बैठे। किसानों ने महापंचायत की और बताया कि सरकार द्वारा दिए गए ऋण की वसूली पर रोक लगाई जाए। किसानों ने कहा कि फसल खराब हो रही है जिसके चलते हम पैसा इकठ्ठा नहीं कर पा रहे। किसानों ने कहा कि रबी और खरीफ की फसलों के चलते परेशान है दो वक्त की रोटी दवा इलाज बच्चों की पढ़ाई लिखाई बच्चों की शादी ब्याह जैसी प्रमुख जरूरतों की पूर्ति नहीं कर पा रहे हैं। सरकार और बैंकों द्वारा की जा रही जबरन ऋण वसूली के चलते हालात बदतर हो गए है।
बैंकों व तहसील प्रशासन द्वारा लोन पर उठाए गए ट्रैक्टरों को उठवा रही है। बताया कि खरीफ की फसल भी इस बार नष्ट हो गई थी। रबी फसल की बुवाई किसी तरह की गई है। किसानों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जिला अधिकारी झांसी से मांग की है कि जब तक रबी फसल तैयार नहीं हो जाती तब तक सभी प्रकार की सरकारी ऋण वसूली पर रोक लगा दी जाए। यूपी किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव नारायण सिंह परिहार ने पंचायत में किसानों की पीड़ा सुनते हुए कहा बुंदेलखंड झांसी का किसान कई वर्षों से प्राकृतिक आपदाओं के चलते परेशान है। कहा केंद्र व प्रदेश सरकार को बुंदेलखंड के किसानों का सरकारी ऋण माफ करना चाहिए। पंचायत में बृजलाल प्यारेलाल बेधड़क रामपाल मुन्नालाल रामकिशन काशीराम श्यामलाल खेमचंद बाटे पाल राजेंद्र बृजेंद्र सुरेश लोकेंद्र मुन्ना यादव हरिओम हरि सिंह रईस यादव लोकेंद्र हरिराम डालचंद शिवराम गयादीन बृजेंद्र कुमार बृज किशोर अंकित वर्मा प्यारेलाल आकाश वर्मा आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




