शनिवार से खड़े है छह ट्रैक्टर , किसान नहीं बेच सके गेहूं

Newswrap हिन्दुस्तान, झांसी
share

Jhansi News - झांसी में किसानों ने फसल खरीद में समस्याओं को लेकर प्रशासन से सुविधाओं की मांग की। कई किसानों के पास फार्मर रजिस्ट्री नहीं है, जिससे गेहूं की बिक्री में बाधा आ रही है। किसान नेता ने बताया कि जटिल प्रक्रिया के कारण किसानों को कठिनाई हो रही है। यदि जल्द राहत नहीं मिली, तो आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

शनिवार से खड़े है छह ट्रैक्टर , किसान नहीं बेच सके गेहूं

झांसी। किसान बैठक में जहां किसान प्रतिनिधियों ने मुखर होकर किसानों से सौ रुपए वसूली की शिकायत की तो इधर मऊरानीपुर में भी किसान नेता के पास किसान पहुंचे। कहा कि कई के पास फार्मर रजिस्ट्री नहीं है तो खरीद नहीं हो रही। किसान नेता ने कहा कि यदि कैंप लगा होता तो किसान तुरंत फार्मर रजिस्ट्री करा लेते। किसानों के लिए प्रशासन से सुविधाओं की मांग की। किसानों ने कहा कि गेहूं बेचने के लिए किसान को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करते समय खसरा खतौनी आधार और बैंक पासबुक आदि अपलोड करनी पड़ती है। इसके बाद उनका गेहूं क्रय किया जाता है।

जनपद में फार्मर रजिस्ट्री बनाने का अभियान काफी लंबे समय से चलने के बावजूद इसका काम अभी तक पूरा नहीं हो सका। न ही यहां पर कैंप लगा हुआ था।बात मऊरानीपुर नवीन गल्ला मंडी की है जहां पर गेहूं खरीद के लिए दो केंद्र खोले गए। किसान नेता शिवनारायण सिंह ने कहा कि अधिकांश किसान कम पढ़ा है। जटिल कानूनी प्रक्रिया है। वहीं किसान उदय सिंह खड़ंरका ने बताया बीते शनिवार को हमारे गांव से 6 किसान टेक्टर में गेहूं भरकर लाए थे जो आज तक खड़े हैं।बताया कि 57 कुंतल गेहूं है और हम अधिकारियों के भी चक्कर काट रहे हैं लेकिन हमारा नंबर नहीं लग रहा। किसान नेता ने कहा कि किसानों को जल्द राहत न मिली तो मजबूरन आंदोलन करेंगे। इस दौरान उदय सिंह खड़ंरका नरेश सिंह हरिकांत बिहारी लाल शिव शंकर बृष भान सिंह अजय कुमार रूपा धमना पूरन सिंह जगपाल सिंह शेखर राज बडोनिया गजेंद्र यादव मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।