अब कई किसानों को सरकारी जांच रिपोर्ट से उम्मीदें
Jhansi News - फसल बीमा में 50 आपदा में 33 फीसदी है निर्धारित मौसम छंटने में दो दिन, होगी जनपद में हल्की बारिश झांसी,संवाददाताअभी किसानों को दो दिन और रुकना होगा और

अभी किसानों को दो दिन और रुकना होगा और इसके बाद ही कुछ रिपोर्ट सरकारी कर्मचारी की तैयार आला अफसर के टेबिल पर पहुंचेगी। ऐसा अनुमान जाहिर किया गया है कि अभी बुधवार को भी मौसम बिगड़ा रह सकता है। जनपद के अलग अलग हिस्सों में बारिश की संभावना है। इधर बीमा कंपनी वाले बीमित किसानों को 50 फीसदी और आपदा वालों को 33 पर ही लाभ मिलेगा। जनपद में अब कई किसानों को बस जांच रिपोर्ट आने का इंतजार है। यह उन किसानों को इंतजार है जिनकी खेत में ही फसल रखी रही और अचानक बारिश होने लगी। बीते तीन दिन पहले भी ओले और बारिश हुई थी।
जिसमें कुछ किसान फसल नुकसान का मुआवजा मांगने के लिए मांग किए थे। हालांकि जिलाधिकारी ने मौसम को देखते ही सभी तहसीलों को आदेश दे दिए थे कि वह जांच कर रिपोर्ट दें।इधर कृषि विभाग के डीडी एमपी गौतम ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान बीमा योजना में किसानों को फसल पर तभी लाभ मिलेगा जब 50 फीसदी या उससे अधिक नुकसान दिखे। जबकि आपदा विभाग की ओर से किसानों को 33 फीसदी या इससे अधिक पर नुकसान का मुआवजा सरकार देती है। इसे देने से पहले राजस्व विभाग की टीमें क्षेत्रों में मुआयना करती है। हालांकि अभी तक बारिश अधिक दर्ज नहीं है। जिसकी पूरी सच्चाई राजस्व विभाग की रिपोर्ट आने पर ही पता चल सकेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


