ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश झांसीजीरो बजट खेती से किसानों की आय दोगुनी होगी: ओपी पाण्डेय

जीरो बजट खेती से किसानों की आय दोगुनी होगी: ओपी पाण्डेय

झांसी। निज संवाददाता

झांसी। निज संवाददाता
1/ 2झांसी। निज संवाददाता
झांसी। निज संवाददाता
2/ 2झांसी। निज संवाददाता
हिन्दुस्तान टीम,झांसीSun, 01 Mar 2020 11:56 PM
ऐप पर पढ़ें

झांसी। निज संवाददातानेशनल फूड सिक्योरिटी मिशन के तहत तिलहन एवं वृक्ष जनित तेल कार्यक्रम सेमीनार समापन पर संयुक्त कृषि निर्देशक ओपी पाण्डेय ने कहा कि केमिकल मुक्त खेती के लिए किसानों को आगे आना होगा तभी मृदा का स्वास्थ्य बेहतर हो सकेगा। जीरो बजट खेती के माध्यम से ही किसान की आय दोगुनी हो सकती है। मृदा की जांच उपरांत फसल का चयन और उसके सही प्रबंधन से ही उत्पादकता व उत्पादन को बढ़ाया जा सकता है। पारंपरिक खेती के साथ कृषि विविधीकरण को भी अपनाएं ताकि आपदा का प्रभाव कम पड़ सकें। उन्होंने सुझाव दिया कि कृषि वैज्ञानिक एवं विषय विशेषज्ञों द्वारा जो जानकारी दी गई है उनका खेती-किसानी कार्य में प्रयोग करें।बुंदेलखंड साहित्य मेला क्त्राफ्ट मेला मैदान में चल रहे सेमिनार के समापन सत्र में डॉ ओ पी पांडे ने किसानों को जैविक खेती की ओर आकर्षित किया। कहा, मृदा स्वस्थ होगी तभी उपज में इजाफा होगा। किसानों को आधाधुंध रसायन खाद के इस्तेमाल से बचने का सुझाव दिया। ऐसा करने से नहीं रोका तो खेत में उत्पादन बंद हो जाएगा।कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मृदा वैज्ञानिक डॉक्टर अतीक अहमद ने किसानों को वेस्ट डी कंपोजर बनाने की विधि बताते हुए कहा कि बेहद कम लागत से हम अपनी मृदा का स्वाद सुधार सकते हैं। उन्होंने जैविक खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिला कृषि अधिकारी केके सिंह ने तिलहन के बीजों में अनुदान की जानकारी दी तथा बीज केंद्रों पर उपलब्ध बीज और किस्मों की बारे में किसानों को बताया। इस मौके पर किसानों से प्रश्नोत्तरी कार्यक्त्रम हुआ जिसमें गुंचीलाल चिरगांव, कुलदीप द्विवेदी ग्राम इमलिया, राजेंद्र सिंह यादव ग्राम इमलिया सहित अन्य किसान विजय हुए सभी को उपहार स्वरूप उर्वरक की थैली भेंट की गई। संचालन उप निदेशक कृषि कमल कटिहार ने किया। इस मौके पर संयुक्त विकास आयुक्त चंद्रशेखर शुक्ला, डीडीपीपी उमेश कटियार, पीडी डा.आर के आरके गौतम, डीडीओ उग्रसेन सिंह यादव सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी व किसान उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें