ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश झांसीकरंट से किसान की मौत, युवक झुलसा

करंट से किसान की मौत, युवक झुलसा

अलग-अलग थाना क्षेत्र में शनिवार बिजली के करंट ने कहर बरपाया। गांव हरदुआ में खेत पर तारों की फेसिंग में आई अर्थिंग से किसान की मौत हो गई। वहीं गांव बावई में निर्माणाधीन मकान की छत पर लेंटर का तार...

करंट से किसान की मौत, युवक झुलसा
हिन्दुस्तान टीम,झांसीSat, 13 Jul 2019 11:51 PM
ऐप पर पढ़ें

अलग-अलग थाना क्षेत्र में शनिवार बिजली के करंट ने कहर बरपाया। गांव हरदुआ में खेत पर तारों की फेसिंग में आई अर्थिंग से किसान की मौत हो गई। वहीं गांव बावई में निर्माणाधीन मकान की छत पर लेंटर का तार कसते वक्त युवक एचटी लाइन की चपेट में आकर झुलस गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। वहीं झुलसे युवक को अस्पताल में भरती कराया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

एरच थाना क्षेत्र के गांव हरदुआ निवासी करन सिंह (60) किसान है। शनिवार को करन सिंह खेत पर काम कर रहा था। खेत पर तारों की फेंसिंग लगी है। जैसे ही करन सिंह फेंसिंग के तारों के करीब पहुंचा, तभी अचानक अर्थिंग से तारों से करंट दौड़ गया। जिससे करन सिंह को जोरदार झटका लगा। करंट इतना तगड़ा था कि करन सिंह काफी झुलस गया। शोर सुनकर आसपास हड़कंप मच गया। आनन-फानन में ग्रामीण मदद को दौड़े। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद करन को तारों से अलग किया। लेकिन, तब तक करन की मौत हो चुकी थी। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची एरच पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वहीं थाना पूंछ के गांव बावई निवासी देवेन्द्र कुमार बेटा प्रमोद कुमार का मकान बन रहा है। शनिवार दोपहर देवेन्द्र निर्माणाधीन मकान की छत पर लेंटर के तार कस रहा था। छत से ऊपर से हाईटेंशन लाइन के तार निकले थे। इससे पहले कि देवेन्द्र कुमार समझ पाता, अचानक देवेन्द्र हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया। जिससे उसे जोरदार झटका लगा। करंट इतना तेज था कि देवेन्द्र झुलस गया और छत से नीचे आ गिरा। तारों से छूटी चिनगारी से आसपास हड़कंप मच गया। आनन-फानन में लोग मदद को दौड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। ग्रामीणों की मदद से झुलसे देवेन्द्र को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मोंठ लाया गया। जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया है। ग्रामीणों की मानें तो देवेन्द्र खड़ा हुआ, तभी अचानक ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। बताया, देवेन्द्र फिंक और छत से नीचे गिरा। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें