अब किसान की फार्मर रजिस्ट्री होने पर ही खरीदेगा क्रय केन्द्र गेहूं

Newswrap हिन्दुस्तान, झांसी
Follow us on Google News
share

अब तक जनपद भर से हो चुके है 15 हजार से ज्यादा पंजीकरण 10 हजार एमटी की हो चुकी है अब तक जनपद भर में खरीद झांसी,संवाददाताकिसानों को शासन के द्वारा संचाल

अब किसान की फार्मर रजिस्ट्री होने पर ही खरीदेगा क्रय केन्द्र गेहूं

झांसी। किसानों को शासन के द्वारा संचालित योजनाओं का पूरा लाभ मिले इसके लिए सभी से फार्मर रजिस्ट्री कराने के आदेश कई बार प्रशासन के द्वारा हो चुके है। पर, अब भी जनपद भर में कई ऐसे किसान है जिनकी फार्मर रजिस्ट्री नहीं हुई है। इसी को लेकर अब खाद्य विपणन विभाग ने भी क्रय केन्द्रों को कह दिया। अब उन्हीं से गेहूं खरीदा जाएगा जिनकी फार्मर रजिस्ट्री हो चुकी है। जनपद में किसानों का गेहूं खरीदने के लिए कुल 66 क्रय केन्द्र खोले गए है। जनपद के सक्रिय क्रय केन्द्रों पर अब तक 10 हजार एमटी गेहूं की खरीद कर ली गई है।

यह गेहूं कुल 1390 किसानों से खरीदा गया है। विभागीय अधिकारी ने बताया कि अब तक कुल 15 हजार पंजीकरण हो चुके है। किसानों को क्रय केन्द्रों पर सभी तरह की सुविधा मिले और हर हाल में शीघ्र भुगतान करने का दावा भी किया।बताया कि अब सभी क्रय केन्द्रों पर कहा गया है कि किसानों को पहले फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए कहें। कुछ क्रय केन्द्रों पर फार्मर रजिस्ट्री के कैंप भी लगाए जाने है। इसके लिए किसानों को बताने के लिए भी प्रशासन ने कहा कि इससे उन्हें कई योजनाओं का लाभ मिलेगा। किसानों को खाद बीज में भी किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी।इंसेट15 हजार से ज्यादा हुए पंजीकरणअब तक जनपद भर में 15 हजार से अधिक किसानों के पंजीकरण हो गए है। किसानों से गेहूं खरीद करने के लिए किसी प्रकार की दिक्कत नहीं है। हां फार्मर रजिस्ट्री को लेकर किसानों को प्रेरित किया जा रहा है। किसानों का कुछ ही समय में फार्मर रजिस्ट्री हो जाएगी।जिला खाद्य विपणन अधिकारी संतोष पटेल

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।