अधेड़ किसान ने फांसी लगाकर दी जान

हिन्दुस्तान, झांसी
Follow us on Google News
share

अधेड़ किसान ने फांसी लगाकर दी जानझांसी (उल्दन), संवाददाताउल्दन थाना क्षेत्र मे सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत खजराहा में बुधवार को अधेड़ कि

अधेड़ किसान ने फांसी लगाकर दी जान

अधेड़ किसान ने फांसी लगाकर दी जान झांसी (उल्दन), संवाददाताउल्दन थाना क्षेत्र मे सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत खजराहा में बुधवार को अधेड़ किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव पेड़ से फंदे पर झूलता मिला तो परिवार में कोहराम मच गया। वही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।ग्राम पंचायत खजराहा थाना उल्दन निवासी भगवत नारायण मिश्रा 57 किसान थेत्र बुधवार को वह घर से खेत पर जाने की कहकर निकले थे। फिर लौटकर नहीं आए। उन्होंने खेत पर रस्सी के सहारे फंदा बनाया और झूल गए। काफी देर तक घर वापस नहीं पहुचें तो परिजनों ने खेत पर जाकर देखा।

वहां भगवत नारायण फांसी पर लटके मिले। घटना की सूचना थाना उल्दन पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक थाना उल्दन जयप्रकाश सिंह मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे व फोरेंसिक मोबाइल टीम मौके पर पहुंची व घटना की जांच शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।