
रेल कर्मचारियों की समस्या सुन जीएम ने दिए निस्तारण के आदेश
Jhansi News - झांसी संवाददाता।झांसी। कर्मचारियों की समस्याओं के निरावरण के शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सभी कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण करने के आदेश म
झांसी। कर्मचारियों की समस्याओं के निरावरण के शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सभी कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण करने के आदेश मण्डल रेल प्रबन्धक अनिरुद्ध कुमार ने दिए। मण्डल रेल प्रबंधक तथा वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी की मौजूदगी में कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण हेतु, विशेष रूप से इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों के लिए, गुरुवार को एसएसई पीवे, महोबा कार्यालय में कर्मचारी शिकायत निवारण शिविर का आयोजन संपन्न हुआ। शिविर में कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को उम्मीद कार्ड तथा पेंशनर्स के डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जारी किए गए। उपस्थित कर्मचारियों को रेलवे सैलरी पैकेज के अंतर्गत मिलने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई।

हाल ही की एक घटना का उल्लेख करते हुए बताया गया कि इस पैकेज के तहत एक कर्मचारी के परिवार को एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की गई थी। कर्मचारियों को अपने खाते आरएसपी में कन्वर्ट कराने प्रेरित किया गया।शिविर में कुल 18 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिन पर उचित कार्यवाही करते हुए शीघ्र निस्तारण संबंधित अधिकारियों को सूचित कर दिया गया। इसके अतिरिक्त 20 डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जारी किए गए। शिविर में एसएसई पीवे महोबा शिव सिंह राजपूत, मुख्य कर्मचारी एवं हित निरीक्षक एस.के. श्रीवास, अतुल अग्रवाल, कार्यालय अधीक्षक बांदा अनिल कुमार तथा कनिष्ठ लिपिक श्री अभिषेक परिहार उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




