Jhansi News: जिंदा महिला को कागजों में मृत दिखाकर वृद्धावस्था पेंशन की बंद
Jhansi News: साहब मैं जिंदा हूं, मृत बता बंद कर दी पेंशनमहिला ने एसडीएम से लगाई मनुहार, उपजिलाधिकारी ने जांच के दिए निर्देशफोटो नंबर 8 उपजिलाधिकारी कार्यालय में शि

Jhansi News: झांसी (मऊरानीपुर), संवाददाता । साहब, मैं अभी जिंदा हूं। मृत बताकर वृद्धावस्था पेंशन रोक दी गई है। गरीब हैं। कोई काम नहीं कर सकते। पेंशन ही एक सहारा है। जिससे गुजर-बसर होती है। यह पीड़ा गांव धौर्रा की वृद्ध महिला है। बुधवार को उन्होंने पेंशन बंद होने के बाद अपने जिंदा होने का सुबूत देते हुए उपजिलाधिकारी को दुखड़ा सुनाया। वहीं एसडीएम ने जांच की बात कही है। मऊरानीपुर तहसील के गांव धौर्रा की रहने वाली राजाबेटी ने आरोप लगाया कि उन्हें वृद्धावस्था पेंशन का लाभ मिल रहा था। बीती एक जनवरी को उसे मृत दिखा दिया गया। इसके बाद उसकी पेंशन बंद कर दी गई। यही पेंशन उसके भरण-पोषण का सहारा थी। हैरानी की बात ये है कि महिला के मुताबिक अधिकारियों ने कार्यालय में बैठकर ही जांच पूरी कर उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि उन्होंने अफसरों से संपर्क किया। जानकारी चाही। तब उसे पता चला कि कागजों में मृत घोषित कर दिया गया है। राजाबाई ने बताया कि अधिकारियों के सामने अपने जिंदा होने के सबूत पेश किए और बताया कि कागजों में उन्हें मृत दिखाकर उनकी पेंशन बंद कर दी गई है। बताया, वह कोई भी काम करने में असमर्थ है। इसी वजह से वृद्धावस्था पेंशन का लाभ ले रही है। आज वह जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने अपनी व्यथा सुनाई। वहीं उपजिलाधिकारी ने जांच का आश्वासन दिया है。
राजाबाई का दुखड़ा
राजाबाई गांव धौर्रा की रहने वाली है। उनकी पेंशन रुक गई। वह अभी जिंदा है। इसको लेकर समाज कल्शण विभाग को पत्र दिया गया है। इसकी जांच कराई जा रही है। आवश्य कार्रवाई कराई जा रही है।
जांच का आश्वासन
मनोज कुमार भारती उपजिलाधिकारी मऊरानीपुर।


