ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश झांसीकस्बे में गहराया पेयजल संकट

कस्बे में गहराया पेयजल संकट

कस्बा सहित इससे सटे गांव-देहातों में पेयजल संकट गहरा गया है। गांव भौंवई के हालात नाजुक हैं। अधिकतम हैण्डपम्प खराब पडे़ हैं। जिससे लोगों को दिक्कतें हो रही है। दूर-दराज से पानी लाकर प्यास बुझानी पड़...

कस्बे में गहराया पेयजल संकट
हिन्दुस्तान टीम,झांसीWed, 28 Feb 2018 06:56 PM
ऐप पर पढ़ें

कस्बा सहित इससे सटे गांव-देहातों में पेयजल संकट गहरा गया है। गांव भौंवई के हालात नाजुक हैं। अधिकतम हैण्डपम्प खराब पडे़ हैं। जिससे लोगों को दिक्कतें हो रही है। दूर-दराज से पानी लाकर प्यास बुझानी पड़ रही है।

ग्रामीणों की मानें तो पीने के पानी के लिए एक मात्र हैण्डपम्प गांव के बाहर नहर किनारे लगा हुआ है। जिससे लोगों के प्यास बुझती है। बताया, कई दिनों से हैण्डपम्प खराब पड़ा है। कई बार ठीक कराए जाने की मांग की गई। लेकिन, कुछ नहीं हुआ। प्रधान उपेन्द्रसिंह ने बताया कि आधे से अधिक गांव में टैंकरों से पानी की सप्लाई की जा रही है। तालाब भरवाने की मांग की जा रही है। यदि तालाव में पानी नहीं भरा जाता है, तो आने बाले दिनों में पानी की समस्या और बिकराल रूप धारण कर सकती है। कम बर्षा के कारण जल स्तर नीचे चला गया है, इसी कारण अधिकांश हैंण्डपम्पों ने पानी देना बन्द कर दिया है। कुछ इसी प्रकार का हाल ग्राम बरगांयखंगार में है। यहां भी नल बहुत ही अधिक कम पानी दे रहे हैं। ग्रामीण अभी से पेयजल के साथ साथ जानवरों के पानी के लिये परेशान हो रहे हैं। ग्रामीणों ने पानी की समस्या के लिये उच्चाधिकारियों को पत्र लिखते हुये समाधान किये जाने की मांग की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें