अब मुख्यमंत्री देखेंगे लाइव डीएम की जनसुनवाई

Feb 18, 2026 10:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, झांसी
share

Jhansi News - झांसी डीएम भी हुए कनेक्ट, सुलह से विवादों को निपटाएं फोटो नंबर 11 डीएम चैम्बर से जनता दर्शन में शिकायतों को सुनते हुए। झांसी,संवाददाताजनता दर्शन के द

अब मुख्यमंत्री देखेंगे लाइव डीएम की जनसुनवाई

जनता दर्शन के दौरान अब डीएम की कार्रवाई मुख्यमंत्री लखनऊ से देखेंगे। बुधवार को झांसी डीएम मृदुल चौधरी भी अन्य जिलों की तरह कनेक्ट हुए। इस दौरान उन्होंने शिकायतों का निस्तारण किया। अधीनस्थों को निर्देश दिए कि कई शिकायतें सुलह समझौते से भी निस्तारित हो सकती है। लोगों को निदान त्वरित मिल सकेगा। कलेक्ट्रेट कक्ष में जनता दर्शन के दौरान आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना। विभिन्न विभागों से संबंधित भूमि विवाद, राजस्व प्रकरण, पुलिस, विकास व अन्य शिकायतों पर जिलाधिकारी ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तहसीलदारों, खंड विकास अधिकारियों व अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए।

केवल औपचारिकता पूर्ण करने से काम नहीं चलेगा, बल्कि शिकायतकर्ता को वास्तविक राहत मिलनी चाहिए। निर्देश दिया कि जहां संभव हो, दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर आपसी सुलह-समझौते के माध्यम से विवादों का समाधान कराएं, जिससे अनावश्यक मुकदमेबाजी व तनाव से बचा जा सके। इस दौरान एडीएम प्रशासन, एसडीएम न्याय जितेन्द्र कुमार व संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।