
एमडीएम का भोजन देर से बांटने पर डीएम गुस्साए
Jhansi News - भोजन का स्वाद चखा, बच्चों से किए कई सवालबिपिन बिहारी में निरीक्षण कि या, सफाई के निर्देश फोटो नंबर एमडीएम के बने भोजन को चखते हुए डीएम। झांसी,संवाददा
बच्चों की पढ़ाई की गुणवत्ता और स्वच्छता समेत कई बिन्दुओं की पड़ताल करने के लिए औचक डीएम मृदुल चौधरी ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मिड डे मील भोजन का समय से वितरण नहीं हुआ था। जिसको लेकर डीएम मृदुल चौधरी ने नाराजी जाहिर की। वहीं खिड़की खुली दिखी तो निर्देश दिए कि जाली लगाएं। बिपिन बिहारी कालेज का निरीक्षण किया, सफाई के निर्देश दिए। झांसी नगर के बिपिन बिहारी इंटर कालेज के निरीक्षण दौरान ने निपुण भारत के अंतर्गत बनाए गए रजिस्टर को चेक करते हुए रजिस्टरों के अनुसार बच्चों की पढ़ाई की गुणवत्ता को चेक किया। अध्यापकों को निर्देश करते हुए कहा कि अपनी-अपनी क्लास का विशेष ध्यान रखें।
सुझाव दिया कि अध्यापक अपने आवंटित विषय को ही पढ़ाएं ताकि वह बच्चों को गुणवत्तापूर्ण पढ़ा सकें। उन्होंने कहा कि बच्चों की पढ़ाई की गुणवत्ता प्रत्येक दशा में बेहतर की जाए। उन्होंने स्कूल के पास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखे जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कक्ष में जाकर बच्चों से अंग्रेजी व गणित के सामान्य प्रश्न पूछे और उनके बौद्धिक स्तर की जानकारी ली, सभी प्रश्नों के सही उत्तर देने पर संतोष जताया। उन्होंने बच्चों से भविष्य में क्या बनना है की भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान बिपिन बिहारी इंटर कालेज झॉसी में जिलाधिकारी ने बच्चों के मिड-डे-मील (एमडीएम) में बनाए भोजन (तहरी) को खाकर गुणवत्ता व स्वाद पर संतोष किया। इस दौरान तहसीलदार सदर विवेक कुमार, प्रधानाचार्य दीनकर सक्सेना, यशवंत सिंह सहित अन्य शिक्षक व बच्चे उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




