तहसीलदार केन्द्रों से खरीदी गई मूंगफली भंडारण की क्रॉस चेकिंग करें

Dec 17, 2025 09:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, झांसी
share Share
Follow Us on

Jhansi News - मूंगफली क्रय केन्द्र संचालक दस्तावेजों की फोटोकॉपी लेकर करें खरीद केन्द्रों पर बिचौलियों की भूमिका नहीं की जाएगी बर्दाश्त फोटो नंबर झांसी,संवाददाताऔचक

तहसीलदार केन्द्रों से खरीदी गई मूंगफली भंडारण की क्रॉस चेकिंग करें

औचक डीएम मृदुल चौधरी भोजला मंडी पहुंचे और यहां पर मूंगफली के क्रय केन्द्रों को देखा। केन्द्र संचालकों से बात की। निर्देश दिए कि अब तक केन्द्रों पर खरीदी गई मूंगफली के भंडारण का सभी तहसीलदार सत्यापन करेंगे। केन्द्र संचालकों से कहा कि मूंगफली खरीद करें तो दस्तावेजों की फोटोकॉपी जरूर रख लें। भोजला मण्डी झांसी में नैफेड पीसीयू के दलहन-तिलहन क्रय केन्द्र में केन्द्र खुले है। मधुवन ऑर्गेनिक प्रॉड्यूसर कम्पनी लि का आकस्मिक निरीक्षण किया। डीएम बोले, मूंगफली खरीद में किसी भी तरह की कोई समस्या न हो। केंद्र पर किसानों को दी जाने वाली समस्त सुविधाएं उपलब्ध हो। डीएम ने पीसीयू के मधुवन ऑर्गेनिक प्रॉड्यूसर कम्पनी लि को देखा।

केन्द्र प्रभारी द्वारा पॉश मशीन व लेपटॉप चेक किया। स्थिति असंतोषजनक मिली। किसानों से बात की तो उन्होंने बताया कि मूंगफली का बाजारू मूल्य लगभग 6 हजार रुपए रूपये प्रति कुन्तल है एवं क्रय केन्द्र का समर्थन मूल्य 7263 रूपये प्रति कुन्तल है। बिचौलियों/आढतियों के माध्यम से खरीद को रोकने पर्यवेक्षणीय अधिकारी को खरीद पारदर्शिता से कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण में एडीएम वित्त एवं राजस्व वरुण कुमार, सचिव मंडी बबलू कुमार के अलावा सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता कृष्ण कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं किसान उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsJhansi NewsDM Mridul Chaudhary Inspects Groundnut Purchase Centers in Bhojla Mandis
;;
;