Jhansi News: निकाय में निस्तारित शिकायतों पर डीएम ने जताया असंतोष
Jhansi News: फोटो नंबर 13 जूम मीटिंग दौरान डीएम और अन्य अधिकारी। झांसी,संवाददातानगर निकाय की शिकायतों के निस्तारण पर डीएम ने असंतोष जाहिर किया। जिलाधिकारी गौरांग र

Jhansi News: झांसी। नगर निकाय की शिकायतों के निस्तारण पर डीएम ने असंतोष जाहिर किया। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने आईजीआरएस व एवं ऑनलाइन शिकायतें, हेल्पलाइन- 1076 माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के संबंध में ज़ूम ऐप के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के फीडबैक संबंधित समीक्षा बैठक की।
बैठक की अध्यक्षता
ज़ूम मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी गौरांग राठी ने कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों के निस्तारण एवं गुणवत्ता की स्थिति की समीक्षा शासन स्तर पर लगातार की जा रही।
समस्याओं का समाधान
जिसमें शिकायतों का त्वरित व गुणवत्तापरक निस्तारण के अनुपालन में सभी विभागाध्यक्ष असंतुष्ट शिकायतों व अन्य रिपीटेड शिकायतकर्ताओं से स्वयं के द्वारा स्थलीय सत्यापन व टेलिफोनिक संवाद कर संतुष्टिपरक निस्तारण सुनिश्चित करें, जिससे फीडबैक संतोषजनक प्राप्त हो।
उन्होंने निर्देश दिये कि जन सामान्य की समस्याओं का गुणवत्तापरक निस्तारण करना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता का बिन्दु है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। जिलाधिकारी ने आईजीआरएस पोर्टल की समीक्षा करते हुए समस्त नगर निकायों, जल निगम नगरीय एवं ग्रामीण द्वारा निस्तारित शिकायतों का फीडबैक असंतोषजनक प्राप्त होने पर सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए सुधार लाए जाने के निर्देश दिए।
बैठक में उपस्थित लोग
बैठक में सीडीओ रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड, एडीएम प्रशासन शिव प्रताप शुक्ल, एडीएम नमामि गंगे योगेन्द्र कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व पल्लवी मिश्रा, अपर नगर आयुक्त राहुल यादव, जिला पूर्ति अधिकारी सौम्या अग्रवाल, अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण/ नगरीय, जिला दिव्यांग एवं सशक्तिकरण अधिकारी, जिला प्रोवेशन अधिकारी सहित समस्त तहसीलदार, नायब तहसीलदार, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका/नगर पंचायत, और विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।


