ओवरलोड वाले 82 वाहन ब्लैक लिस्टेड, कार्रवाई करें

Feb 17, 2026 11:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, झांसी
share

Jhansi News - शराब दुकानों का सत्यापन होगा,गंदगी पर कार्रवाई वेंडिग जोन व्यापारियों का भी कराएं रजिस्ट्रे्रशन झांसी,संवाददाताकलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मृदुल

ओवरलोड वाले 82 वाहन ब्लैक लिस्टेड, कार्रवाई करें

कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने प्रतर्वन कार्यो समेत करों की समीक्षा की। डीएम ने कहा कि वित्तीय वर्ष समापन में लगभग 1 माह शेष हैं। सभी विभाग वार्षिक लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्लानिंग करते हुए वसूली में तेजी लाए। शराब दुकानों के सत्यापन का निर्देश दिया। वेंडिग जोन व्यापारियों को भी रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश दिए। जनपद में बिजली बाकायदारों की सूची को सार्वजनिक करते हुए बकाया विद्युत बिल वसूल करने के निर्देश दिए। बड़े बकायादारों पर फोकस करने को कहा। जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम व तहसीलदारों को निर्देश दिए कि बिजली विभाग की जो भी समस्याएं प्राप्त होती हैं संबंधित विभाग के अधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए उनका निस्तारण कराएं।

डीएम परिवहन विभाग की मासिक लक्ष्य के सापेक्ष वसूली कम होने पर गुस्साए। उन्होंने वाणिज्य कर को वसूली बढ़ाने कहा। जीएसटी चोरी के 128 प्रकरणों को पकड़े जाने के साथ ही कर अपवंचन को रोकने के प्रयासों में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए। बैठक में अलौह खनन व धातुकर्म की वसूली समीक्षा में अस्थायी चेक पोस्ट के माध्यम से ओवरलोड 82 खनन परिवहन में पकड़े वाहनों को ब्लैकलिस्टेड किया गया। इन वाहनों को परिवहन विभाग के साथ जल्द से जल्द सीज करते हुए वसूली की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।