आधे बटे कंबल, सर्दी कड़ाके की हुई बाकी का इंतजार
Jhansi News - झांसी,संवाददाताजनपद में असहायों को शासन प्रशासन की ओर से कंबलों का वितरण किया जाता है। इसके लिए जिले भर की सभी पांचों तहसीलों में 6 हजार से अधिक कंबलो

झांसी,संवाददाता जनपद में असहायों को शासन प्रशासन की ओर से कंबलों का वितरण किया जाता है। इसके लिए जिले भर की सभी पांचों तहसीलों में 6 हजार से अधिक कंबलों को खरीदा गया था। जिसमें से अभी तक आधे कंबलों का वितरण हो चुका है जबकि करीब इतने ही तहसीलों में बांटे जाने बाकी है जिसका जरूरतमंदों को इंतजार है।
जिले भर में पांच तहसील है और इन सभी तहसीलों को कंबलों को बांटने के लिए सभी जगह 1250-1250 कंबलों का वितरण होना है। हाल ही के दो दिनों में मौसम पूरी तरह बदल चुका है। ओलों के साथ बदली भी छाई्र रही। मौसम विभाग की मानें तो आगामी दस दिनों में तापमान नीचे सरकेगा।
जिससे सर्दी में गलन भी होगी। वहीं कंबलों के वितरण की आपके अपने हिन्दुस्तान ने की। इसमें आपदा विभाग ने बताया कि जनपद भर में कुल 6250 कंबल बंटने है। सभी तहसीलों को भेजे जा चुके है। स्थिति को देखकर वह ही बांटेंगे। इसमें से अभी तक करीब 3 से साढ़े 3 हजार कंबलों का वितरण हो चुका है। बताया कि बाकी भी जल्द ही बांट दिए जाएंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।