ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश झांसीडीआईजी ने थाने का किया निरीक्षण, सुनी समस्याएं

डीआईजी ने थाने का किया निरीक्षण, सुनी समस्याएं

समाधान दिवस में एक का भी नहीं हुआ निस्तारणफोटो नंबर 4 बरुआसागर थाना परिसर का निरीक्षण करते डीआईजी जोगिंदर सिंह। बरुआसागर (झांसी)। संवाददाताडीआईजी...

डीआईजी ने थाने का किया निरीक्षण, सुनी समस्याएं
हिन्दुस्तान टीम,झांसीSun, 26 Sep 2021 04:03 AM
ऐप पर पढ़ें

बरुआसागर (झांसी)। संवाददाता

डीआईजी जोगिंदर सिंह ने शनिवार को बरुआसगार थाना परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। अभिलेखों को देखा और अपराध कम करने के लिए थाना प्रभारी को लगातार अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने समाधान समाधान में लोगों की समस्याएं सुनीं। हालांकि चार में एक का भी मौके पर निस्तारण नहीं हो सका।

डीआईजी जोगिंदर सिंह शनिवार को थाना परिसर बरुआसागर पहुंचे। उन्होंने हाजिरी रजिस्टर चेक किया। इसके बाद अपराध संख्या रजिस्टर को देखा। इसकी बारीकी से पड़ताल की। फिर उन्होंने मालखाना और मैस को भी चेक किया। थाने में मौजूद महिला हेल्प डेस्क के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा, फरियादियों की फरियाद प्राथमिकता के आधार पर निपटाई जाएं। उनसे मृदुलता से बात की जाए। जब तक फरियादी संतुष्ट न हो, उन्हें समस्याएं सुनी जाएं। उन्होंने कहा, अपराधियों की धर-पकड़ के लिए लगातार अभियान चलाया जाए। इसके अलावा वाहन चेकिंग की जाए। क्षेत्र शांति व्यवस्था कायम रहे। इसको लेकर हर प्रयास किए जाएं। वहीं दूसरी तरफ उन्होंने समाधान दिवस में भी लोगों की समस्याएं सुनीं। उनके मामले प्राथमिक के आधार पर समय सीमा में निपटाने के निर्देश दिए। नगरपालिका परिषद की अधिशाषी अधिकारी कल्पना शर्मा, लेखपाल नीरज आर्य, श्यामस्वरूप पाराशर, सुनील यादव कपूर सिंह कुशवाहा, थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें