कृष्ण जन्म होते ही थिरक उठे भक्त
Jhansi News - झांसी के गांव विक्रमपुरासानी में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन हुआ, जिसमें भक्त प्रह्लाद और भगवान कृष्ण के जन्म की कथा सुनाई गई। कथा के दौरान भक्तों ने उत्साह से नृत्य किया और भगवान के जन्मोत्सव पर बधाई दी। कथा व्यास स्वामी रामकृष्ण बाल व्यास महाराज ने भगवान के अवतार की महिमा का वर्णन किया।

झांसी, संवाददाता। गुरसरांय के गांव विक्रमपुरासानी में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में आस्था उमड़ पड़ी। कथा व्यास स्वामी रामकृष्ण बाल व्यास महाराज ने भक्त प्रह्लाद व कृष्ण जनम की कथा सुनाई। भगवान का जन्म होते ही भक्त थिरके उठे। हर तरफ हाथी घोड़ा पालकी की गूंज रही। उन्होंने कहा कि जब जब धरा पर पाप, अनाचार बढ़ा है तो किसी न किसी रूप में भगवान ने अवतार लिया है। उनके अवतार लेते ही सब बंधन खुल जाते हैं। नंद एवं यशोदा पूर्व जन्म के द्रोड़, धरा नाम के वसु थे। जिन्होंने तपस्या करके भगवान के बाल स्वरुप की लीलाओं के सुख प्राप्त करने का वरदान मांगा था।
इसलिए वही निर्गुण ब्रम्ह सगुण साकार बनकर ब्रज में अवतरित हुआ। जन्महोत्सव पर बधाइयों की प्रस्तुति पर श्रोता नाच उठे। नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की धुन से वातावरण ब्रजमय हो गया। इससेपहले मूल पाठ आचार्य अश्वनी महाराज रामायणी ने किया। आरती कथा परीक्षित माया देवी अर्जरिया, सुरेश कुमार अर्जरिया, रामसेवक अरजरिया ,जानकी अरजरिया,मुकेश अरजरिया, पंकज अरजरिया ने की। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गुरसरांय टीकाराम पटेल, प्रमोद त्रिपाठी, भाजपा नेता प्रकाश नारायण अरजरिया, लक्ष्मीचंद शर्मा, सूर्यकांत मिश्र सहित अन्य मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


