Dense Fog and Cold Wave Grip Jhansi City Weather Update सर्दी का सितम : बादलों ने धूप, कोहरे ने रोक रफ्तार, Jhansi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsJhansi NewsDense Fog and Cold Wave Grip Jhansi City Weather Update

सर्दी का सितम : बादलों ने धूप, कोहरे ने रोक रफ्तार

Jhansi News - सर्दी का सितम : बादलों ने धूप, कोहरे ने रोक रफ्तारचढ़ा न्यूनतम पारा, गलन-शीतलहर बरकरार, तीर सी चुभीं सर्दीली हवाएंआने वाले दिनों आंशिक बादल, गरज के साथ

Newswrap हिन्दुस्तान, झांसीThu, 26 Dec 2024 10:02 PM
share Share
Follow Us on
सर्दी का सितम : बादलों ने धूप, कोहरे ने रोक रफ्तार

झांसी, संवाददाता भोर से घना कोहरा, ..तीखी गलन, ..शीतलहर का कहर, सूरज पर बादलों का पहरा और जाड़े में जकड़ा शहर। गुरुवार मौसम का सूरत-ए-हाल कुछ ऐसा ही रहा। धुंध सड़कों पर रफ्तार थमी रही। झांसीवाले धूप को तरस गए। दिन भर सर्दीली हवाएं तीर सी चुभीं। वहीं शाम गहरी होते रानी की नगरी झांसी फिर जाड़े में जकड़ गई।

गुरुवार न्यूनतम पारे में ऊपर चढ़ा और 12.3 डिग्री पर टिक गया। जबकि अधिकतम ताप 21.3 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह चार बजे से कोहरा छा गया। जिससे हाइवे, नगर की प्रमुख सड़कें, चौक-चौराहों, बाजारों में कम चहल-पहल रही। सुबह-सुबह लोगों ने अलाव का सहारा लिया। कुड़कुड़ाती सर्दी के बीच बच्चे स्कूल तो कामगार दफ्तार पहुंचे। बुजुर्गवारों ने रजाई-कंबल ओढ़कर दिनचर्या शुरू की। सुबह 11.30 बजे आकाश साफ हुआ। 12.30 बजे से शहर पर चहल-पहल नजर आई। जिसका असर व्यापार पर पड़ा। बड़ी मंडी में सब्जियां देरी से पहुंची। व्यापारियों को इंतजार करना पड़ा। शाम 5.33 बजे सूर्यास्त होते ही सर्दी ने जोदारी से झटका दिया। पार्क, मॉल, बाजारों से रौनक छिनने लगी। शाम सात बजते-बजते चौक-चौराहों पर सन्नाटा सा खिंचने गया। भरारी फार्म स्थित कृषि मौसम इकाई के वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दिनों में न्यूनतम पारे में गिरावट की संभावना है। आंशिक रूप से बादल, गरज के साथ बौछारों की संभावना है। इन दिनों में सर्दी से राहत की उम्मीद नहीं है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।