ओवरब्रिज बनाने की आवाज हुई ऊंची
Jhansi News - ओवरब्रिज बनाने की आवाज हुई ऊंचीझांसी (मऊरानीपुर), संवाददातामऊरानीपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत अटारन से निकले झांसी-खजुराहो हाइवे ओवरब्रिज बनाने क
मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत अटारन से निकले झांसी-खजुराहो हाइवे ओवरब्रिज बनाने की आवाज ऊंची होने लगी है। ग्रामीणों ने शिक्षक विधायक एवं एमएलसी प्रतिनिधि को सौंपा है। ग्राम खिलारा निवासी अधिवक्ता रबीन्द्र द्विवेदी एवं क्षेत्र के अनेक ग्राम प्रधानों ने बताया कि झांसी, खजुराहो राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 39 के निर्माण के बाद ग्राम अटारन के पास न तो सर्विस रोड बनाई गई है और न ही ओवरब्रिज तथा कट की कोई सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके कारण खिलारा, भण्डरा संपर्क मार्ग से जुड़े क्षेत्र के 40 गांवों के ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
जिसमें वाहन चालको को अपनी जान जोखिम में डालकर एनएच पर गलत दिशा में मजबूरन चलना पड़ता है, जिस कारण से आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होने से यहां पर कई लोगों की असामयिक मौतें हो चुकी है। फिर भी इस गंभीर समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकल रहा है। जबकि इस समस्या को लेकर कई बार प्रशासन एवं अन्य जनप्रतिनिधियों को पत्र के माध्यम से अवगत भी कराया जाता रहा है, बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। भेजे गए पत्र में कहा है कि खिलारा, भण्डरा संपर्क मार्ग क्षेत्र का जीवनरेखा केंद्र है, जिससे आस पास के ग्रामीण अंचलों का आवागमन जुड़ा हुआ है। ओवर ब्रिज की सुविधा नहीं होने से स्कूली बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों, किसानों एवं वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने ओवर ब्रिज बनाने की मांग की है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




