कुएं में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका
थाना टोडीफतेहपुर क्षेत्र के गांव मवई में संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं घटना के बाद पति समेत ससुराल पक्ष के लोग फरार हो गए।...
थाना टोडीफतेहपुर क्षेत्र के गांव मवई में संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं घटना के बाद पति समेत ससुराल पक्ष के लोग फरार हो गए। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर मारपीट कर कुएं में फेंककर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। तहसीलदार ने भी मौका-मुआयना किया।
गांव मवई निवासी शिल्पी (22) पत्नी पाल सिंह उर्फ शेर सिंह बीती देर रात घर पर थी। इसी बीच परिवार में किसी बात को लेकर बातचीत हुई। इसके बाद शिल्पी कुएं में गिर गई। शनिवार को शिल्पी कुएं में गिरने की खबर से आसपास हड़कंप मच गया। आनन-फानन में काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। घटना के बाद शिल्पी का पति शेर सिंह समेत ससुराल पक्ष के लोग भाग निकले। सूचना पर पहुंची टोडीफतेहपुर पुलिस ने घटना स्थल का मौका-मुआयना किया। लोगों की मदद से शिल्पी को बाहर निकाला गया। तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मायके पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि शिल्पी का पति शेर सिंह शराब पीने का आदी है। वह आए दिन शिल्पी के साथ मारपीट करता था। शुक्रवार-शनिवार की रात भी ससुराल वालों ने शिल्पी के साथ मारपीट की। इसके बाद कुएं में फेंक दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। इस संबंध में टोडीफतेहपुर थाना प्रभारी निरीक्षक विकास सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। मृतक महिला की पति की तलाश शुरू कर दी है। बताया, मामला संदिग्ध प्रतीत होता है। शरीर पर कुछ चोटों के निशाने हैं। बोले, मायके पक्ष ने बातचीत की जा रही है। अब तक किसी तरह की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच के बाद मामले की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
गांव मवई में महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में शव पड़ा मिला। मृतक के भाई करगुवां खुर्द निवासी लोकेन्द्र ने आरोप लगाया कि शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात शिल्पी के साथ जीजा शेर सिंह ने मारपीट की थी। रात12 बजे शिल्पी ने फोन पर इसकी जानकारी दी थी। इसके बाद जीजा शेर सिंह का करीब एक बजे शिल्पी के कुएं में गिर जाने की खबर आई। जिससे रात में ही परिवार में कोहराम मच गया। लोकेन्द्र ने बताया कि शेर आए शराब के नशे में बहन शिल्पी केसाथ मारपीट करता था। रात भी शेर सिंह ने मारपीट कर बहन शिल्पी को कुएं में फेंक दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।
मृतक शिल्पी की मां सरोज बहन सोनम ने बताया कि चार साल पहले शिल्पी की शादी गांव मवई निवासी रामचरण के बेटे शेर सिंह के साथ हुई थी। लेकिन, ससुराल वाले शुरू से ही शिल्पी को परेशान करते थे। बताया, आधी रात को फोन पर खबर पता चली। शनिवार सुबह गांव आकर शिल्पी को तुरंत अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया, शिल्पी की पहले ही मौत हो चुकी थी। पुलिस ने जांख् कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।