Jhansi News: पुल की टूटी सुरक्षा पट्टी, हादसे को दे रही निमंत्रण

हिन्दुस्तान, झांसी
Follow us on Google News
share

Jhansi News: पुल की टूटी सुरक्षा पट्टी, हादसे को दे रही निमंत्रणझांसी (मऊरानीपुर),संवाददातामऊरानीपुर तहसील के ग्राम पंचायत खिलारा के समीप सिजार नदी पर बने पुल की ए

Jhansi News: पुल की टूटी सुरक्षा पट्टी, हादसे को दे रही निमंत्रण

Jhansi News: पुल की टूटी सुरक्षा पट्टी, हादसे को दे रही निमंत्रण झांसी (मऊरानीपुर),संवाददाता

मऊरानीपुर तहसील के ग्राम पंचायत खिलारा के समीप सिजार नदी पर बने पुल की एक ओर की सुरक्षा पट्टी पिछले एक साल से क्षतिग्रस्त पड़ी हुई है। जिससे यह हादसे को निमंत्रण दे रही है।

ग्रामीणों की चिताएं

ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में पुल से आवागमन बढ़ जाता है और टूटी सुरक्षा पट्टी के कारण किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों के अनुसार संपर्क मार्ग पर स्थित पुल पर से क्षेत्र के प्रतिदिन दोपहिया, चारपहिया वाहनों के अलावा स्कूली छात्र छात्राएं और पैदल राहगीर भी गुजरते है। रात के समय तथा बारिश के दौरान दृश्यता कम होने से खतरा और अधिक बढ़ जाता है। इसके बावजूद संबंधित विभाग ने क्षतिग्रस्त सुरक्षा पट्टी की मरम्मत कराने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। ग्राम खिलारा निवासी मुन्ना महाराज, संतोष द्विवेदी, रवीन्द्र द्विवेदी, भगवतप्रसाद विश्वकर्मा, गोकुल पाल, जितेंद्र कुमार, गोकुल विश्वकर्मा, खरगाई पाल, गुड्डू राजपूत, जुगलकिशोर अहिरवार सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि पुल की टूटी सुरक्षा पट्टी की समस्या काफी समय से बनी हुई है। कई बार जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान इस ओर दिलाया गया, लेकिन अब तक स्थिति जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि जनहित और सड़क सुरक्षा को देखते हुए सिजार नदी पुल की क्षतिग्रस्त सुरक्षा पट्टी का शीघ्र निर्माण कराया जाए, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। उनका कहना है कि समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो बरसात के दौरान दुर्घटना की आशंका और बढ़ जाएगी。

सामान्य प्रश्न

सिजार नदी पुल की सुरक्षा पट्टी कब से क्षतिग्रस्त है?
सिजार नदी पुल की सुरक्षा पट्टी पिछले एक साल से क्षतिग्रस्त पड़ी हुई है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।