रिक्रूट महिला आरक्षियों की प्रस्तुति ने मोहा मन
Jhansi News - झांसी में एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में महिला आरक्षियों का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा हुआ। पं. दीनदयाल सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें देशभक्ति और महिला सशक्तिकरण पर आधारित प्रस्तुतियों ने सभी को प्रभावित किया। एसएसपी ने आरक्षियों को सेवा में निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

झांसी। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही रिक्रूट महिला आरक्षियों के प्रशिक्षण अवधि पूर्ण हुई। इसको लेकर पं. दीनदयाल सभागार में प्रस्तावित पारिंग आउट परेड से पहले एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें रिक्रूट आरक्षियों की प्रस्तुति ने मन मोहा। देश भक्ति तरानों की गूंज रही। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षाधीन महिला रिक्रूट आरक्षियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें देशभक्ति, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक समरसता से संबंधित प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को भावविभोर किया गया। प्रतिभागी आरक्षियों द्वारा प्रदर्शित अनुशासन, आत्मविश्वास एवं सांस्कृतिक अभिव्यक्ति की सराहना उपस्थित अधिकारियों द्वारा की गई।
एसएसपी ने प्रशिक्षाधीन महिला आरक्षियों को सेवा जीवन में निष्ठा, कर्तव्यपरायणता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा में अनुशासन, समर्पण एवं जनसेवा की भावना सर्वोपरि है तथा महिला आरक्षियों की भूमिका समाज में सुरक्षा एवं विश्वास स्थापित करने में अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस दौरान मंडलायुक्त, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, अपर पुलिस अधीक्षक साइबर, सहायक पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी टहरौली, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी मऊरानीपु सहित अन्य मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


