Jhansi News: जनपद की 75 हजार बूढ़ी जिंदगियों को पेंशन का इंतजार

हिन्दुस्तान, झांसी
Follow us on Google News
share

Jhansi News: 60 वर्ष की उम्र में मिलने लगती जीवन यापन को मदद राशित्योहार आ गए सर पर , बिचौलिए हो गए सक्रिय झांसी,संवाददाताजनपद भर में करीब 75 हजार बूढ़ी जिंदगियां ह

Jhansi News: जनपद की 75 हजार बूढ़ी जिंदगियों को पेंशन का इंतजार

Jhansi News: झांसी,संवाददाता ।जनपद भर में करीब 75 हजार बूढ़ी जिंदगियां है जो सरकार की वृद्धा पेंशन मदद राशि के भरोसे दिन काट रही है। त्योहार सर पर आ चुके है पर अब तक इनके खाते में धनराशि के मैसेज की टोन नहीं बजी। जिसका अब अधिकांश को बेसब्री से इंतजार हो रहा है। त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला है। पर, अप्रैल माह से अब तक इनकी राशि इन तक नहीं पहुंची। हालांकि जिला समाज कल्याण अधिकारी कहती है कि शासन से इसी माह पेंशन की राशि सभी की आने की पूरी उम्मीद दिख रही है। सरकार की तरफ से लंबे समय से मदद के तौर पर 1 हजार रुपए प्रति माह के हिसाब से तिमाही तीन माह में 3 हजार रुपए पेंशन भेजी जाती है। इस योजना वृद्धा पेंशन का लाभ केवल 60 वर्ष या इससे अधिक आयु के बूढ़ों को ही दिया जाता है। जनपद भर में अभी वृद्धा पेंशन के लाभार्थी 77919 है। जिला समाज कल्याण विभाग ने बताया कि शासन की ओर से अभी तक राशि नहीं भेजी गई है। बताया कि बीते अप्रैल माह से कोई राशि नहीं भेजी गई है। जिसके कारण सभी को राशि का इंतजार है。

पेंशन की स्थिति

जिला समाज कल्याण विभाग ने कहा कि किसी भी तरह के किसी के कहने में लोग कतई न आएं। शासन की ओर से रुका हुआ धन एक साथ सभी के लिए जारी होगा और सभी के खाते में एक साथ पहुंचेगा। जिला समाज कल्याण विभाग ने कहा कि वृद्धा पेंशन के लिए आयु 60 या इससे अधिक होनी चाहिए। उ प्र के निवासी के साथ ही मासिक आय 4 हजार से अधिक नहीं होनी चाहिए। साथ ही सरकारी पेंशन या वित्तीय सहायता न प्राप्त हो रही हो वाले लाभार्थी को इसका लाभ मिलता है।

समाज कल्याण अधिकारी का बयान

बोली समाज कल्याण अधिकारी ललिता यादव ने कहा कि जिले में करीब 77 हजार लाभार्थी है जिनकी पेंशन रुकी है। शासन की ओर से लंबित है। इसी माह उम्मीद दिख रही है कि पेंशन की राशि सभी लाभार्थी के खातो में पहुंच सकती है। मैं सलाह देती हूं कि कोई भी असमंजस में न रहे पेंशन शासन से रुकी है जो एक साथ भेजी जा सकती है।

सामान्य प्रश्न

✦झांसी में कितने वृद्धों की पेंशन राशि रुकी हुई है?−
झांसी में करीब 75 हजार वृद्धों की पेंशन राशि रुकी हुई है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsझांसीJhansi News: जनपद की 75 हजार बूढ़ी जिंदगियों को पेंशन का इंतजार