ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश झांसीपूरे परिवार को पालती है गाय

पूरे परिवार को पालती है गाय

सकरार स्थित कामधेनु गौशाला में गोष्ठी का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि जीआईसी प्रधानाचार्य एमके पाठक रहे। उन्होंने कहा, गाय में करोड़ देवता का वास होता है। एक गाय एक परिवार को पालती है।इस दौरान गाय...

पूरे परिवार को पालती है गाय
हिन्दुस्तान टीम,झांसीMon, 30 Oct 2017 11:03 PM
ऐप पर पढ़ें

सकरार स्थित कामधेनु गौशाला में गोष्ठी का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि जीआईसी प्रधानाचार्य एमके पाठक रहे। उन्होंने कहा, गाय में करोड़ देवता का वास होता है। एक गाय एक परिवार को पालती है।

इस दौरान गाय को बचाने और सुरक्षा का संकल्प लिया गया। एमके पाठक ने कहा, भारतीय संस्कृतिक को बचाने के लिए गाय का पूजन आवश्यक है। उन्होंने कस्बावासियों से गायों को खुले में न छोड़ने को कहा। बोले, गाय माता के समान के हैं। इसकी सुरक्षा करनी होगी। हर घर में गाय पालें। गाय हमें दूध देती है। गाय के मूत्र से कई तरह की औषधियां मिलती हैं। जो काफी फायदेमंद है। इस दौरान गाय का पूजन भी किया गया। शिक्षक कोमल सिंह यादव ने गाय का महत्व बताया। गौशाला के प्रिंस जैन ने कहा, एक गाय इतना देती है, जिससे एक परिवार का खर्च आसानी से चल सकता है। गायों को चना, गुड़ खिला गया। उन्होंने लोगों से पॉलीथीन का चलन बंद करने को कहा। इस दौरान धर्मेन्द्र राय, रमेश चंद्र, जेपी वर्मा, प्रदीप पटेरिया, सुखदयाल, बृजभान, पवन, रामेश्वर, संजय सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें