
कर्ज से परेशान ठेकेदार ने जहर खाकर दी जान
Jhansi News - कर्ज से परेशान ठेकेदार ने जहर खाकर दी जानपरिजन बोले, सूदखोर कर रहे थे परेशानझांसी, संवाददाताशहर कोतवाली थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है।
शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। मोहल्ला नईबस्ती में कर्ज से परेशान ठेकेदार ने जहर खाकर जान दे दी। बंद कमरे में बेसुध मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। उन्होंने आरोप सूदखोर तंग कर रहे थे। इसी वजह से आत्मघाती कदम उठाया है। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला नईबस्ती निवासी सचिन कुशवाहा (48) बेटा सोमनाथ कुशवाहा मकान बनाने के ठेकेदार थे। उन्होंने कुछ लोगों से कर्ज ले रखा था। जिसे वह चुका नहीं पा रहे थे। बीते रोज परिवार के लोग घर पर थे। वह अंदर के कमरे में गए। वहां उन्होंने जहर गटक लिया।

जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। यह देख परिवारवाले परेशान हो गए। आनन-फानन में उन्हें एक निजी अस्पताल ले गए। जहां पता चला कि उन्होंने कोई कीटनाशक पी है। जहां इलाज के दौरान बीती देर रात उनकी मौत हो गई। जिससे परिजन बिलख पड़े। मृतक के दामाद मनीष कुशवाहा ने बताया कि ससुर को कर्ज देने वाले परेशान कर रहे थे। कुछ दिनों पहले उनकी बाइक रख ली थी। बाद में किसी तरह उनसे बाइक ली थी। वहीं सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। शव को लेकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का है। अगर मृतक के परिजनों की तरफ से किसी तरह की शिकायत आती है तो अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


