
बीमारी के चलते फैक्ट्ररी संविदा कर्मी की मौत
Jhansi News - बीमारी के चलते फैक्ट्ररी संविदा कर्मी की मौतपरिवार में कोहराम, पुलिस जांच में जुटीफोटो नंबर 21 सौम्य रंजन फाइल फोटो।झांसी (बबीना), संवाददाताबबीना थाना
झांसी (बबीना), संवाददाता। बबीना थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नयाखेड़ा स्थित एक फैक्टरी में कार्यकरत संविदा कर्मचारी की मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उड़ीसा के मालिपदर गांव निवासी सौम्य रंजन (30) बेटा लोचन वरमाली नयाखेड़ा स्थित एक फैक्ट्ररी में संविदा कर्मचारी था। मृतक के साथी मजदूर राकेश गुरु ने बताया कि सौम्य रंजन पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहा था। जिस कारण वह फैक्ट्री में काम पर भी नहीं जा रहा था। बीती रात उसकी हालत बिगड़ने पर साथी मजदूर उसे एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन अस्पताल बंद होने के कारण उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबीना लाया गया।
जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में फैक्ट्री के कर्मचारी और स्थानीय लोग एकत्रित हो गए। वहीं मृतक के घर खबर की गई। इस दौरान मृतक के शव को उसके गृह जनपद भेजने और मुआवजा दिए जाने की मांग उठी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए झांसी भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मामले में कंपनी के जनरल मैनेजर अखिलेश चौकसे ने बताया कि मृतक के शव को उसके गृह जनपद तक पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था कर दी गई है। साथ ही परिजनों को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




