प्रीपेड मीटर हटवाने कांग्रेसियों ने सौपा ज्ञापन

Newswrap हिन्दुस्तान, झांसी
share

Jhansi News - झांसी में कांग्रेसियों ने बिजली विभाग के मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंपा, जिसमें प्रीपेड स्मार्ट मीटर को हटाकर पोस्टपेड मीटर लगाने की मांग की गई। उन्होंने 15 दिनों का समय दिया, अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी। मुख्य अभियंता ने पत्र उच्च अधिकारियों को भेजने का आश्वासन दिया।

प्रीपेड मीटर हटवाने कांग्रेसियों ने सौपा ज्ञापन

झांसी। बिजली विभाग के मुख्य अभियंता को कांग्रेसियों ने ज्ञापन सौंपा। कहा सभी के प्री पेड मीटर पोस्ट पेड किए जाएं। ज्ञापन समय कहा यदि प्री पेड न किए तो 15 दिन बाद घेराव करेंगे। शहर कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता की अध्यक्षता में कांग्रेसियों ने हाइड्रल कॉलोनी स्थित विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता को पूरे झांसी शहर से प्रीपेड स्मार्ट मीटर हटाकर फिर से पोस्टपेड मीटर लगाने को लेकर एक ज्ञापन दिया।इस दौरान शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि लगभग पूरे झांसी शहर के अलग-अलग क्षेत्र से स्मार्ट मीटर प्री पेड को हटाने के संबंध में लिखित शिकायती पत्र प्राप्त हो रहे हैं।

हम सब ने वह सारे पत्र एकत्रित करके विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता को एक ज्ञापन के माध्यम से दे दिए ।विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता ने यह भरोसा दिया कि जल्द ही स्मार्ट प्रीपेड मीटर हटाकर फिर से पोस्टपेड मीटर कर दिए जाने के संदर्भ में प्राप्त पत्र उच्च अधिकारियों को संदर्भित किए जाएंगे।कांग्रेसी बोले, हम लोगों ने मुख्य अभियंता को लगभग 15 दिन का समय दिया है अगर 15 दिन के अंतराल में हमारी बात नहीं सुनी गई तो हम सभी कांग्रेसी पूरे झांसी शहर वासियों के साथ मुख्य अभियंता का घेराव करके एक बड़ा आंदोलन विद्युत विभाग के खिलाफ करेंगे।इस दौरान अरविंद बबलू वीरेंद्र सिंह कुशवाहा राजकुमार सेन अशोक महावर राजकुमार आशिया सिद्दीकी पार्वती चौधरी सोम त्रिवेदी सक्सेना अरशद शेख सोहन तिवारी मनोज सोनी दिव्यांश चौधरी सानू समेत अनेको कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।