ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश झांसीकच्चा मकान गिरा, हादसा टला

कच्चा मकान गिरा, हादसा टला

गांव देवरीघाट में ग्रामीण का कच्चा मकान भराभराकर गिर गया। जिससे वहां हड़कंप मच गया। मलबे में दबकर सामान नष्ट गया। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ। गांव देवरीघाट निवासी नरेन्द्र श्रीवास का कच्चा मकान है।...

कच्चा मकान गिरा, हादसा टला
हिन्दुस्तान टीम,झांसीFri, 21 Sep 2018 11:29 PM
ऐप पर पढ़ें

गांव देवरीघाट में ग्रामीण का कच्चा मकान भराभराकर गिर गया। जिससे वहां हड़कंप मच गया। मलबे में दबकर सामान नष्ट गया। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ। गांव देवरीघाट निवासी नरेन्द्र श्रीवास का कच्चा मकान है। बीती देर रात नरेन्द्र घर पर था। तभी अचानक कच्चा मकान गिर गया। तेज आवाज सुन आसपास के लोग मदद को दौड़े। मलबे में गृहस्थी का सामान, अनाज, कपडे़, बर्तन दबकर नष्ट हो गए। नरेन्द्र के अनुसार काफी पुराना कच्चा मकान है। बीती रात अचानक तेज मकान ढह गया। छान-छप्पर नीचे आ गया। बताया, मकान में कोई नहीं था। मलबे में सामान दबकर गया है। बताया,जानवरों का साल भर का भूसा नष्ट हो गया। इसके अलावा अन्य सामान भी क्षतिग्रस्त हुआ है। वहीं ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मुआवजा के बाद क्षतिपूर्ति दिलाए जाने की मांग की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें