ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश झांसीबादलों ने रोकी धूप, कोहरे ने रफ्तार

बादलों ने रोकी धूप, कोहरे ने रफ्तार

..सफेद चादर में ढंका शहर, ..सड़क पर सन्नाटा, ..किनारे वाहनों की कतारें, .. लाइट्स ऑन, बादलों का डेरा और कुड़कुड़ाती सर्दी। बुधवार सुबह मौसम का सूरत-ए-हाल कुछ ऐसा ही रहा। सुबह 4 बजे से सात घण्टे तक कोहरा...

बादलों ने रोकी धूप, कोहरे ने रफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,झांसीWed, 13 Dec 2017 06:56 PM
ऐप पर पढ़ें

..सफेद चादर में ढंका शहर, ..सड़क पर सन्नाटा, ..किनारे वाहनों की कतारें, .. लाइट्स ऑन, बादलों का डेरा और कुड़कुड़ाती सर्दी। बुधवार सुबह मौसम का सूरत-ए-हाल कुछ ऐसा ही रहा। सुबह 4 बजे से सात घण्टे तक कोहरा छाया रहा। बदले मौसम ने लोगों की दिनचर्या बदल दी। बादलों ने धूप तो कोहरे ने सड़कों पर रफ्तार थामी। दिन भर शहरी धूप को तरस गए। अस्पताल, रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड पर लोगों का बुरा हाल हुआ। शाम गहरी होते ही सर्दी ने फिर तीखा वार किया। शहरी घरों में जा दुबके। मौसम विज्ञानियों की मानें तो आने वाले दिनों में न्यूनमम और अधितम पारा लुढ़केगा। कोहरा छाए रहने और सर्दी बढ़ने की संभावना है।

बुधवार मौसम का मिजाज बिलकुल बदल गया। सुबह चार बजे के करीब शहर के आसपास घना कोहरा छाया रहा। जिससे झांसी-कानपुर, झांसी-ग्वालियर, झांसी-ललितपुर, झांसी-खजुराहो राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात पर असर पड़ा। वाहन लाइट्स ऑन कर सड़क किनारे खड़े। कुछ वाहन धीमी रफ्तार से आगे बढ़े। लेकिन, हिम्मत जवाब दे गई। ठीक 6 बजकर 54 मिनट पर सूर्योदय था। पर, सूरज नदारद। बादल और घना कोहरा शहर पर 10 बजे तक छाया रहा। 11 बजे के करीब सूरज ने आंख खोलने की कोशिश की। लेकिन, बादलों धूप को नहीं निकलने दिया। वहीं 8 से 10 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही पूरब-पश्चिम हवाओं ने लोगों को घरों में कैद होने पर मजबूर किया। हवाओं के तीर इतने तीखे थे कि शहरी दिन भर जैकेट, दफ्तार, टोपी, मफलर में पैक रहे। दोपहर ढाई के करीब कुछ धूप निकली। लोग घरों से बाहर निकले। लेकिन, हवाओं ने गरम कपड़े तन से न हटने दिए। शाम चार बजे के करीब लोगों ने पार्कों का रुख किया। लेकिन, तीखी हवाओं से बचते नजर आए। शाम पांच बजते ही फिर सर्दी ने हनक दिखाई। शाम सात बजे के करीब सड़क सूनी होने लगीं। आठ बजते ही हल्की धुधं छाने लगी। सर्दी की तेवर इतने तीखे हुए कि लोग घरों में कैद हो गए। शाम घरों में दुबके लोग : बुधवार शाम होते-होते गलन ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया। जरूरी काम से निकले शहरी जल्दी-फल्दी में नजर आए। सात बजते-बजते कई चौक-चौराहे सूने हो गए। सड़क किनारे जलावनी ढूंढ लोग सर्दी दूर भगाते दिखे। वहीं मेडिकल कॉलेज, बस स्टैण्ड सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों लोगों को बुरा हाल रहा। गत्ते, पुट्ठे, पन्नी, कागज, लड़की के टुकड़े ढूंढ किसी तरह शहरी सर्दी से बचाव करते नजर आए।

भरारी फार्म स्थित कृषि-मौसम इकाई के तकनीकी अधिकारी डा. मुकेश चंद्र के अनुसार आने-वाले दिनों ने हवाएं दक्षिण-पश्चिम, उत्तर-पश्चिमी दिशा से 6-8 किमी प्रति घण्टा से चलने की संभावना है। इन दिनों में अधिकतम पारा 24-25 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम परा 9-11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। बताया, गुरुवार बादल, बूंदाबांदी हो सकती है। न्यूनतम पारा 9 डिग्री तक जाने की संभावना है। मौसम के उतार-चढ़ाव में दिन का पारा भी गिरने की संभावना है। उन्होंने बताया फसलों का नमीं जरूरी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें