लापरवाही में उद्यान विभाग के सिट्रस विशेषज्ञ निलंबित
Jhansi News - झांसी में उद्यान विभाग के सिट्रस विशेषज्ञ डॉ. वीरेंद्र प्रताप सिंह को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। उन्हें सरकारी कार्यों में अनियमितता, वित्तीय गड़बड़ियों और उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना के कारण निलंबित किया गया है। जांच के दौरान कई अभिलेख भी प्रस्तुत नहीं किए गए।

झांसी। बरुआसागर में तैनात उद्यान विभाग के सिट्रस विशेषज्ञ को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई लापरवाही बरतने पर की गई है। इस संबंध में उत्तर प्रदेश शासन के उद्यान अनुभाग द्वारा आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार झांसी जनपद में तैनात सिट्रस विशेषज्ञ डॉ. वीरेंद्र प्रताप सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। उनके खिलाफ सरकारी कार्यों में लापरवाही,उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना तथा वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों लगे थे। आदेश में उल्लेख किया गया है कि डॉ. सिंह पर कार्यों के निष्पादन में अनियमितता, मनमाने ढंग से कार्य करने तथा सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में गंभीर लापरवाही बरतने के आरोप हैं।
इसके अलावा वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 में आवंटित धनराशि के उपयोग में गड़बड़ी तथा पौधों की बिक्री से प्राप्त धनराशि को नियमानुसार राजकोष में जमा न करने जैसी वित्तीय अनियमितताएं भी सामने आई हैं। जांच के दौरान यह भी पाया गया कि उन्होंने कई मामलों में आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए। विभागीय पत्राचार में भी अनियमितता बरती गई हैं। इन सभी आरोपों को गंभीर मानते हुए शासन ने उन्हें तत्काल प्रभाव से बड़ी कार्रवाई की है। सरकार ने मामले की जांच के लिए उद्यान निदेशालय के संयुक्त निदेशक स्तर के अधिकारी को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। जांच पूरी होने तक डॉ. सिंह झांसी स्थित कार्यालय से संबद्ध रहेंगे। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। जो निर्धारित नियमों के अनुसार वेतन का एक हिस्सा होगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


