Jhansi News: नटवर नंद किशोर के रंग में रंगने को बुंदेले बेताब
Jhansi News: झांसी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महापर्व मनाने की तैयारियां आरंभ हो गई हैं। बाजारों में सजावट और पूजा सामग्री की खरीदारी हो रही है। मंदिरों में अनुष्ठान चल रहे हैं। 4 सितंबर को भगवान का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस वर्ष अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का विशेष संयोग भी है।

Jhansi News: झांसी। गांवों से शहर तक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महापर्व मनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बाजार मुरलीवाले के रंग रंग गए हैं। शुक्रवार की मध्य रात्रि भगवान का प्रकाट्योत्सव मनाया जाएगा। हर तरफ नंद के आनंद भयौ जय कन्हैयालाल की। जन्माष्टमी को लेकर मंदिरों से घरों तक सजावट शुरू हो गई है। श्रीकृष्ण मंदिरों में अनुष्ठान चल रहे हैं। वहीं पुलिस लाइन, थानों को भी सजाया जा रहा है। जगह-जगह भगवान की झांकियां लगाई जाएगी। गुरुवार को फल-फूल, ड्राईफूड, मक्खन, मिश्री, पूजन सामग्री, पत्रक, कलेंडर, मुरली, पोशाक, झूला सहित अन्य सामग्रियां खूब बिकीं। जिला धर्माचार्य महंत विष्णु दत्त स्वामी ने बताया कि भगवान कृष्ण कन्हैया का जन्म भाद्रपद कृष्ण पक्ष अष्टमी 4 सितंबर शुक्रवार को मनाया जाएगा। अष्टमी 3 सितंबर को रात्रि 1 बजकर 5 मिनट पर प्रारंभ रही है। जो 4 सितंबर को 12 बजकर 20 मिनट तक रहेगी। रोहिणी नक्षत्र भी 3 तारीख 12 बजकर 20 मिनट लग रहा है। जो 4 सितंबर तक 12 बजकर 4 मिनट तक रहेगा। इससे पहले कृतिका नक्षत्र लग रहा है। इस वजह से दुलर्भ संयोग है कि अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र एक साथ आ रहे हैं। महानगर धर्माचार्य हरीओम पाठक के अनुसार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भगवान का पूजन करें। झूला झुलाएं। मंदिर में अनुष्ठान शुरू हो गए हैं。
मंदिरों में शुरू हुए अनुष्ठान
मुरली मनोहर मंदिर में श्रीकृष्ण नवरात्र प्रारंभ हो गए। व्यवस्थापक पं.वसंत विष्णु गोलवलकर ने बताया कि रोज सुबह ठाकुर जी का अभिषेक हो रहा है। रात आठ बजे से बधाई गाई गई। 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 5 बजे मंगल आरती। 7:00 बजे राजोपचार पूजन, 9 बजे श्रृंगार आरती, दर्शन, शाम चार बजे महाभिषेक दर्शन वेद पाठ होगी। जन्माष्टमी पर रात 12:00 बजे जन्मोत्सव महाआरती होगी। इसके अगले दिन नंदोत्सव मनाया जाएगा। इसके अलावा राधा-कृष्ण मंदिर, मुरली मनोहर मंदिर, ग्वालियर रोड मुरली मनोहर मंदिर, श्रीकृष्ण-राधा मंदिर, सीपरी स्थित राधा-कृष्ण मंदिर, शहर स्थित कृष्ण मंदिर, सहित सीपरी, शहर, सदर, बड़ाबाजार, खातीबाबा और अन्य कृष्ण मंदिर में इस बार धूम से जन्माष्टमी मनाई जाएगी। जिसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। फूटा चौपड़ा स्थित श्री इस्कॉन मंदिर में भगवान का पूजन हुआ। दोपहर में प्रवचन हुए। श्री गोपीनाथ मंदिर में भगवान का विशेष श्रृंगार होगा। ग्वालियर रोड स्थित श्री कुंज बिहारी मंदिर में बुंदेलखण्ड धर्माचार्य महंत राधा मोहन दास महाराज ने बताया कि मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया जाएगा। प्रमुख उत्सव राधाअष्टमी है। श्री मुरली मनोहर मंदिर के व्यवस्थापक पं.वसंत विष्णु गोलवलकर ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। रात बधाईयां गाई जा रही हैं।
बाजारों में रही रौनक
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर शहर के सीपरी, सदर, बड़ाबाजार, मानिक चौक, सिंधी चौक, कोतवाली की ढाल, पसरठ, राई का ताजिया, सराफा बाजार, भांग वाली गली, मजदूर वाली गली, चूड़ी बाजार, कपड़ा बाजार, टकसाल सहित अन्य स्थानों पर लगने वाले बाजार गुलजार रहे। भगवान की पोशाक, सुंदर-सुंदर प्रतिमाएं, कलेण्डर, पत्रक, झूला, मुरली, मटकी घर-घर पहुंची। हालांकि इनके दाम भी अलग-अलग थे।
मिठाई, फूल-फूल की दुकानें संवरी
जन्माष्टमी पर्व को लेकर फूल-फूल, मिठाई की दुकानों पर खरीदारी हुई। फूल विक्रेता राजकुमार कुशवाहा, देवेंद्र माली, सूरज सिंह बताते हैं कि हरछठ पर पूजन सामग्री की खरीदारी हो रही है। फल विक्रेता चंद्रशेखर, इस्माइल कहते हैं कि दो-तीन दिनों में फलों की डिमांड बढ़ी है। आगे अष्टमी भी है। इसको लेकर खरीदारी हो रही है।


