
आज रन फॉर वीरांगना में दौड़ेगा रानी का शहर
Jhansi News - आज रन फॉर वीरांगना में दौड़ेगा रानी का शहरझलकारी बाई की जयंती मनाई जाएगी, होंगे विविध कार्यक्रमझांसी, संवाददाताझांसी की महारानी लक्ष्मीबाई की सहेली वीर
झांसी की महारानी लक्ष्मीबाई की सहेली वीरांगना झलकारी बाई की जयंती शनिवार को धूम से मनाई जाएगी। वीरांगना झलकारी बाई प्रतिभा प्रोत्साहन फाउंडेशन, जिला एकीकरण समिति एवं बैंक ऑफ़ बड़ौदा के के बैनर तले कार्यक्रम होंगे। वहीं वीरांगना झलकारी बाई मिनी मैराथन पुरुष वर्ग एवं रन फार वीरांगना का आयोजन किया जाएगा। जिसमें शहरवासी दौड़ेंगे। फाउंडेशन के संयोजक अनूप कुमार वर्मा, आयोजन सचिव हरविंद कुमार, संतोष कुमार ने बताया कि शुक्रवार को शाम झलकारी बाई प्रतिमा स्थल पर दीपांजलि कार्यक्रम हुआ। जिसमें स्थल दीपों से जगमगाहट से दमक उठा। शनिवार को रन फॉर वीरांगना की तैयारी पूरी कर ली गई हैं।
मिनी मैराथन एवं रन फार वीरांगना का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम द्वारा प्रात: 6 बजे झलकारी बाई पार्क किला रोड से किया जाएगा। इस दौरान नगर आयुक्त आकांक्षा राणा भी मौजूद रहेंगी। यह मैराथन वापस वीरांगना झलकारी बाई पार्क पर समाप्त होगी। मैराथन के दौरान 16 चेक प्वाइंट बनाए गए हैं। धावकों की सुरक्षा के उद्देश्य एंबुलेंस के साथ चिकित्सकों की टीम भी रहेगी। छठवें से लेकर 15 वें स्थान तक आने वाली धाबिकाओं को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। लकी ड्रॉ द्वारा 100 आकर्षक पुरस्कारों का भी वितरण होगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से संजीव कुमार , सोनू पंथी, अनिल कुमार वर्मा, सुंदर ग्वाला, विनय सिजरिया एडवोकेट, डिविजनल वार्डन नागरिक सुरक्षा, अनिल शाक्य आदि मौजूद रहे। मिलेगा नगद पुरस्कार मैराथन व रन फॉर वीरांगना में नगद पुरस्कार दिए जाएंगे। मिनी मैराथन के प्रथम स्थान विजेता को 21000, दूसरे स्थान पर आने वाले धावक को 15000, तृतीय स्थान पर आने वाले धावक को 7500 की पुरस्कार राशि के अलावा चौथे से लेकर 15 वें स्थान तक आने वाले धावकों को नगद तथा अन्य पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। रन फ़ॉर वीरांगना में प्रथम पुरस्कार राशि 11000, द्वितीय पुरस्कार राशि 7500, तृतीय पुरस्कार राशि 5100, चतुर्थ पुरस्कार राशि 3100 तथा पंचम पुरस्कार राशि 2100 रुपए रखी गई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




