संविधान के शिल्पी को किया शत्-शत् नमन, चरण-वंदन

Newswrap हिन्दुस्तान, झांसी
share

Jhansi News - झांसी में बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने उनकी प्रतिमा पर फूल चढ़ाए और उन्हें दलित-शोषित समाज का मसीहा बताया। कार्यक्रमों में 'जय भीम' के नारों के बीच उनके विचारों को याद किया गया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।

संविधान के शिल्पी को किया शत्-शत् नमन, चरण-वंदन

झांसी। मंगलवार भारीतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती गांवों से शहर तक उल्लास से मनाई गई। सियासी, गैर-सियासी दलों, सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थान, व्यापारियों, छात्र-छात्राओं सहित अन्य संगठनों, ने उनकी प्रतिमा पर फूल चढ़एं। शत्-शत् नमन, चरण वंदन किया। उनकी शान में कसीदे पढ़े गए। वक्ताओं ने उन्हें दलित-शोषित समाज का सच्चा मसीहा बताया। वहीं उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। मोहल्ला तालपुरा में भीमराव आंबेडकर की जयंती उल्लास से मनाई गई। लोगों ने उनकी प्रतिमा का दूध, दही और घी से अभिषेक किया। बाबा साहेब के विचारों को याद करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया गया।

माहौल पूरी तरह भक्ति और उत्साह से भरा रहा, वहीं ‘जय भीम’ के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। बहुजन समाजवादी पार्टी के बैनर तले डा. आंबेडकर की जयंती मनाई गई। पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने उनके बारे में विस्तार से बताया। भाजपा पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं के साथ उनकी प्रतिमा पर फूल-माला चढ़ाए। जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के बैनर तले पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के नेतृत्व में बाबा साहब की जयंती मनाई गई। कचहरी चौराहा स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर कार्यकर्ता-पदाधिकारियों ने फूल-मालाएं चढ़ाए। चौराहा पर मिष्ठान व शरबत वितरण किया गया। समाजवादी पार्टी द्वारा विचार गोष्ठी की गई। जिसमें बाबा साहब का गुणगान किया गया। उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। इसके अलावा नगर के सियासी-गैर सियासी संस्थानों ने बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती उल्लास से मनाई गई। सरकारी अद्र्ध-सरकारी दफ्तरों ने अफसरों ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण किया। उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया। कोरी समाज सेवी कर्मचारी संगठन के बैनर तले बाबा साहब की जयंती मनाई गई। वक्ताओं ने उनकी शान में कसीदे पढ़े। उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। कई स्थानों पर प्रभात फेरी निकाली गई। कांग्रेस पार्टी द्वारा कार्यकर्ता-पदाधिकारियों ने प्रतिमा पर जाकर फूल चढ़ाए। वक्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। वक्ताओं ने उन्हें शोषित समाज का मसीहा बताया। विकास भवन सभागार में भी कार्यक्रम हुआ। संविधान निर्माता का चहूंओर गुणगान हुआ।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।