Hindi NewsUttar-pradesh NewsJhansi NewsCelebrating Advocate Day Honoring Dr Rajendra Prasad s Legacy
अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाया डॉ राजेंद्र प्रसाद का जन्मदिन

अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाया डॉ राजेंद्र प्रसाद का जन्मदिन

संक्षेप:

Jhansi News - आयकर अधिवक्ता संघ झांसी ने अधिवक्ता दिवस मनाया, जिसमें डॉ. राजेंद्र प्रसाद की याद में दीप प्रज्जवलित कर एवं उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। संघ के अध्यक्ष विजय खन्ना ने पार्क के उत्थान की आवश्यकता पर जोर दिया, जो अब जीर्ण-शीर्ण हो चुका है। सभी अधिवक्ता संघों से इस पार्क को पुनर्जीवित करने का आग्रह किया गया।

Dec 03, 2025 11:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, झांसी
share Share
Follow Us on

आयकर अधिवक्ता संघ (पंजी) झांसी द्वारा समस्त भारत के अधिवक्ताओं के साथ भारत के प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद के जन्मदिवस को अधिवक्ता दिवस संघ के अध्यक्ष विजय खन्ना की अध्यक्षता में मनाया गया। दीप प्रज्जवलित कर एवं डॉ राजेंद्र प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में संघ के अध्यक्ष विजय खन्ना ने कहा कि आज तक हम सभी उस महान पुरुष को अधिवक्ता दिवस मनाते हुये याद करते है जिन्होने अपने जीवन काल में कभी भी गलत कार्य का समर्थन नहीं कर हमेशा सत्य का साथ दिया। भारत की आजादी के बाद सीतापुर जिले की लहरपुर में एक पार्क का नाम डॉ राजेंद्र प्रसाद के नाम पर रखा गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लेकिन आज वह पार्क देख रेख के अभाव में जीर्ण शीर्ण हो गया है। उन्होंने कहा कि हमें ज्ञात हुआ है कि उस पार्क के उत्थान की लडाई राजा टोडरमल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय पुरी लड रहे है। जिन्होने की महापुरूषों के नाम पर समाप्त हो चुके ऐतिहासिक स्मारकों को अपने साथियों के साथ लंडकर उन्हें पुराना स्वरूप प्रदान किया जा रहा है। कहा की मेरी सभी अधिवक्ता संघों से अनुरोध है कि प्रत्येक संघ सीतापुर जिला बार को पत्र लिखकर डॉ राजेन्द्र प्रसाद के पार्क को पुराने अवस्था में लाने की लड़ाई लड़ें, हम सभी उनको सहयोग देगें। इस मौके पर एडवोकेट हरी कृष्ण सक्सेना, जीएस सलूजा, रूप नारायण शुक्ला, महेश अग्रवाल, सुषमा अग्रवाल, क्षितिज गुप्ता, अनिल गुरनानी, गौरव गुरनानी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट राकेश झा ने किया। एडवोकेट वैभव अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया।