आग की गोला बनी कार, तीन ने कूदकर बचाई जान

Feb 09, 2026 09:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, झांसी
share

Jhansi News - आग की गोला बनी कार, तीन ने कूदकर बचाई जानसीपरी रेलवे ब्रिज के नीचे हुई घटना से मचा लोगों में हड़कंपआसपास के दुकानदार भागे, पुलिस-दमकल विभाग ने बुझाई आग

आग की गोला बनी कार, तीन ने कूदकर बचाई जान

सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा टल गया। सोमवार रेलवे ब्रिज के नीचे एक कार में भीषण आग लग गई। धुआं और लपटों से आसपास भगदड़ गच गई। वहीं कार सवार तीन लोगों ने किसी तरह कूदकर जान बचाई। पुलिस और दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक पूरी कार जलकर राख हो चुकी थी। निर्माण कार्य करने वाली हरियाणा की एक फर्म के कर्मचारी जतिन कार से रेलवे वर्कशॉप आए थे। सोमवार को वह अपने दो साथियों के साथ कहीं जा रहे थे। जैसे ही वह कार लेकर सीपरी बाजार रेलवे ब्रिज के नीचे पहुंचे।

तभी अचानक बोनट से धुआं उठने लगा। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, कार कुछ ही मिनटों में आग की गोला बन गई। जिससे कार सवारों दहशत में आ गए। उन्होंने किसी तरह शीशे तोड़कर जान बचाई। इसके बाद कार धू-धूकर जल उठी। जिससे आसपास के दुकानदारों, वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। लोगों ने अपने साधन से आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक आग और भड़क चुकी थी। चारों तरफ से लोगों ने उस पर पानी की बौछार की। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन, तब तक पूरी कार जलकर राख हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस और दमकल कर्मचारी पहुंचे। उन्होंने कार के मलबे से सड़क से हआया। कार सवार जतिन ने बताया कि वह कंपनी के कर्मचारी हैं। काम से कहीं जा रहे थे। रास्ते में घटना हो गई। पता, क्यों आग लगी। जब धुआं उठा तो उसमें सवार वह और उनके साथी दहशत में आ गई। वह चीखने लगे। किसी तरह कूदकर जान बचाई। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।