दुकानदार को पीटकर हजारों रुपए छीने

Mar 02, 2026 11:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, झांसी
share

Jhansi News - दुकानदार को पीटकर हजारों रुपए छीनेझांसी (मऊरानीपुर), संवाददाताकोतवाली मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में घर लौट रहे एक व्यापारी के साथ दबंगों ने मारपीट कर 47

दुकानदार को पीटकर हजारों रुपए छीने

कोतवाली मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में घर लौट रहे एक व्यापारी के साथ दबंगों ने मारपीट कर 47 हजार रुपए छीन लिए। यह आरोप पीड़ित ने लगाए हैं। उन्होंने पुलिस से शिकायत की है। पीड़ित के अनुसार हमलावरों ने गला दबाकर उसे घायल किया और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शिवगंज निवासी मुकेश आर्य नौगांव में हार्डवेयर और पाइप की दुकान चलाते हैं। बीते साल 27 सितंबर की शाम करीब 7:45 बजे वह बड़ी माता मंदिर के पास स्थित किराना स्टोर पर सामान खरीद रहे थे।

इसी दौरान मोहल्ले के ही दो युवक वहां पहुंचे और अचानक हमला कर दिया। आरोप है कि दोनों ने मारपीट करते हुए उनका गला दबाया, जिससे वह घायल हो गए। इसके बाद उनकी जेब में रखे करीब 47 हजार रुपये छीन लिए और धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। पुलिस की मानें तो जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।