Jhansi News: मऊरानीपुर में अवैध बसों पर हंगामा

हिन्दुस्तान, झांसी
Follow us on Google News
share

Jhansi News: मऊरानीपुर में बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन ने अवैध बस संचालन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और आरोप लगाया कि गरौठा चौराहा एवं अंबेडकर तिराहे से बिना वैध परमिट के बसें चल रही हैं। एसोसिएशन ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है, अन्यथा धरना देने की चेतावनी दी है।

Jhansi News: मऊरानीपुर में अवैध बसों पर हंगामा

Jhansi News: झांसी। मऊरानीपुर में अवैध बस संचालन को लेकर बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन ने मोर्चा खोल दिया है। पदाधिकारियों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और एसडीएम मनोज कुमार भारती व कोतवाली प्रभारी मुकेश सिंह सोलंकी को ज्ञापन सौंपा। आरोप है कि गरौठा चौराहा और अंबेडकर तिराहे से बिना वैध परमिट के दिल्ली और इंदौर के लिए बसों का संचालन किया जा रहा है। मऊरानीपुर में अवैध बस संचालन को लेकर बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। एसोसिएशन का आरोप है कि गरौठा चौराहा और अंबेडकर तिराहे से ऐसी बसें दिल्ली और इंदौर के लिए संचालित हो रही हैं, जिनके परमिट दूसरे जिलों के हैं।

आरोप है कि यात्रियों को कथित रूप से जबरन इन बसों में बैठाया जाता है। ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया कि कुछ बसों में बिना बिल और टैक्स इनवॉयस के माल का परिवहन किया जा रहा है, जिससे जीएसटी राजस्व को नुकसान हो रहा है। एसोसिएशन ने छतरपुर से मऊरानीपुर होते हुए झांसी-दिल्ली की ओर चलने वाली करीब दो दर्जन बसों और पनवाड़ी-महोबा होते हुए मऊरानीपुर से टीकमगढ़-इंदौर की ओर जाने वाली करीब आधा दर्जन बसों की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। एसोसिएशन ने मोटर वाहन अधिनियम की धारा 66(1) और 192ए के तहत कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। एसडीम मनोज कुमार ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsझांसीJhansi News: मऊरानीपुर में अवैध बसों पर हंगामा