
एक ही रात में आधा दर्जन घरों में चोरी की वारदात
संक्षेप: Jhansi News - मंगलसूत्र समेत चांदी के सिक्के लेकर भागे चोर मुहल्लेवासी रातभर रहे दहशत में, नहीं होती गश्तफोटो नंबर 4 कुरेंचानाका में चारी के बाद सुबह मौजूद लोग। फोट
कोतवाली मऊरानीपुर क्षेत्र के अन्तर्गत बीती रात चोरों ने कई घरों में हाथ साफ करके दहशत पैदा कर दी है। सोमवार मंगलवार की रात कुरेंचानाका में बदमाशों ने कई जगह हाथ साफ किया। छत के सहारे घरों में दाखिल होते हुए चोरी का सामान समेटकर चंपत हो गए। मामले को लेकर एसएचओ ने कहा कि मुआयना किया है, जल्द ही वारदात का खुलासा होगा। मुहल्ला कुरेंचानाका निवासी मनीष चतुर्वेदी सोमवार की रात अपने घर में रात को परिवार के साथ सो रहे थे। आधी रात को छत के रास्ते से दाखिल हुए चोर ने घर में घुसकर कमरों से सामान उठाना शुरू कर दिया।

घर में ही रखा मंगलसूत्र उठा लिया और शर्ट की जेब में करीब 5 हजार रुपए भी रख लिए। इतने ही में गृ़हणी ने आहट सुन अपने बेटे को आवाज लगाई। जिसे सुनकर चोर भागा और भागते में कमरे का दरवाजा बंद करते हुए सीढ़ियों के रास्ते छत पर पहुंच गया। घर के लोगों के शोर और पड़ोडियों के शोर से चोर छत से सीधे छलांग लगाकर भाग गया। इसके अलावा कुरेंचाना के ही अशोक साहू के मकान में चोर दाखिल हुए। आंगन में रखे भगवान के पास से चांदी के सिक्के गाय बछिया ले गए। इसके अलाव मनीष ताम्रकार हरीश ताम्रकार ज्योति सोनी के घरों में चोरों ने मोबाइल, नगद, पीतल की मूर्ति आदि पर हाथ साफ किया। सभी को भोर नींद खुलने पर अस्त व्यस्त सामान मिलने पर पता लगा। पुलिस सूचना पर मौका मुआयना करने पहुंची। पुलिस ने भरोसा दिया कि जल्द ही चोरों को पकड़ कर खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




