बुविवि की टीम संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा कराने रवाना हुई
Jhansi News - झांसी। संयुक्त बी.एड. प्रवेश परीक्षा- 2026 को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की टीम गुरुवार को रवाना हुई। परीक्षा 31 मई को 72 जिलों के 1011 केन्द्रों पर होगी। हाईटेक निगरानी के लिए आधुनिक सी.सी.टी.वी. कैमरे और बॉडी वार्न कैमरे का प्रयोग किया जाएगा।

झांसी। संयुक्त बी.एड. प्रवेश परीक्षा- 2026 को सफलता के साथ कराने के लिए बुविवि की टीम वाहनों से गुरुवार की भोर रवाना हो गई। सबसे पहले टीमें बनारस देवरिया जिलों के लिए रवाना हुई है। आगामी 31 मई को उत्तर प्रदेश के 72 जिलों के 1011 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा होनी है। दो पालियों की परीक्षा में हाइटेक तकनीक से निगरानी की जानी है। कुलपति ने सभी वाहनों और वाहन चालकों का तिलक लगाकर सफलता के लिए रवाना किया। बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय झांसी को राज्य स्तरीय संयुक्त बी.एड. प्रवेश परीक्षा- 2026 आयोजित कराने का चौथी बार दायित्व सौंपा गया। संयुक्त बी. एड. प्रवेश परीक्षा 31 मई 2026 को दो पालियों में 9-00 बजे से 12-00 बजे तक तथा दोपहर 2.00 बजे से 5-00 बजे तक होनी है। प्रवेश परीक्षा उत्तर प्रदेश के 72 जनपदों मे स्थित 1011 परीक्षा केन्द्रों पर होनी है। इन केन्द्रों पर कुल 4,44,958 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना है.
निगरानी के लिए हाईटेक व्यवस्था
बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय में उ. प्र. संयुक्त बी.एड. प्रवेश परीक्षा 2026 हेतु हाईटेक कमाण्ड कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिसमें आधुनिक सर्विलांस सिस्टम का प्रयोग किया जाना है। इससे प्रदेश के सभी परीक्षा केन्द्रों की लाइव मोनीटरिंग के लिए उच्च तकनीक से लैस अत्याधुनिक सी.सी.टी.वी. कैमरे केन्द्रों पर लगाए गए। आधुनिक सर्विलांस सिस्टम के द्वारा प्रदेश के सभी परीक्षा केन्द्रों पर स्ट्रांग रूम, परीक्षा कक्षों एवं प्रवेश/निकास स्थानों की कड़ी निगरानी होगी.
टीमों का रवाना होना
गुरुवार सुबह 5-00 बजे से कुल 167 विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों की टीम रवाना हुई। सबसे पहले देवरिया, बलिया, महाराजगंज, गोरखपुर, वाराणसी के वाहनों को रवाना किया गया। प्रो. मुकेश पाण्डेय कुलपति ने वाहन और वाहन चालक तथा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि को भी तिलक लगाते हुये रवाना किया.
बॉडी वार्न कैमरे से लैस
बुविवि की टीम पहली बार बाडी वार्न कैमरे से लैस होगी। विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि शिक्षकों को परीक्षा केन्द्रों के भौतिक सत्यापन से लेकर गोपनीय सामग्री की निगरानी हेतु बाडी बार्न कैमरे भी दिये जा रहे हैं। टीमों के शरीर में छोटे कैमरे होंगे इनसे कंट्रोल रूम में बैठे लोग बारीकी से निगरानी करेंगे। राज्य समन्वयक ने कहा कि सभी गतिविधि पर पैंनी निगाह होगी.
सामान्य प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


