Hindi NewsUttar-pradesh NewsJhansi NewsBundaelkhand Industrial Development Authority Attracts Major Investments from BEML CONCOR and NICDC
बीडा के लिए पब्लिक सेक्टर इकाइयों ने बढ़ाए कदम

बीडा के लिए पब्लिक सेक्टर इकाइयों ने बढ़ाए कदम

संक्षेप:

Jhansi News - 56 हजार एकड़ में 24 हजार एकड़ हो चुकी भूमि अधिग्रहीत बीईएमएल, कॉनकोर, एनआईसीडीसी ने दिए अपने प्रस्ताव फोटो नंबर बोलते हुए बीडा सीईओ संजय खत्री। झांसी,सं

Feb 02, 2026 11:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, झांसी
share Share
Follow Us on

सब कुछ ठीक रहा तो बुन्देलखंड के बीडा की चर्चा सुर्खियों में होगी। हाल ही में बीडा के लिए तीन बड़ी कंपनी ने रुचि दिखाई और प्रस्ताव दिए है। इसमें बीईएमल लिमिटेड रक्षा खनन और रेल मेट्रो से जुड़ी चीजों को तैयार करती है। इसी तरह कॉनकोर कंटेनर रेल व सड़क सबंधी का संचालन करती। इसी तरह एनआईसीडीसी अत्याधुनिक औद्योगिक गलियारा माना जाता है। इन तीनों के बीडा के लिए प्रस्ताव आए है। बीडा सीईओ ने बताया कि झांसी में आधुनिक इंडस्ट्रियल टाउनशिप बन रही। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट बुंदेलखंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी यानि बीडा में निवेश को लेकर पब्लिक सेक्टर की इकाइयों ने दिलचस्पी दिखाई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

झांसी शहर के निकट बस रहे इस आधुनिक इंडस्ट्रियल टाउनशिप में निवेश को लेकर बीईएमएल, कॉनकोर और एनआईसीडीसी के अलावा सार्वजनिक क्षेत्र की कई अन्य इकाइयों ने भी निवेश के प्रस्ताव दिए हैं। सार्वजनिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित इकाइयों के निवेश प्रस्ताव से बीडा निवेश और रोजगार की संभावनाओं की ओर तेज गति से कदम बढ़ाता दिख रहा है। बुंदेलखंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी के सीईओ संजय कुमार खत्री ने बताया कि झांसी शहर के समीप एक आधुनिक इंडस्ट्रियल टाउनशिप बन रही है। इसके लिए हमने 56,000 एकड़ में से 24,000 हजार एकड़ जमीन भूमि का अधिग्रहण कर लिया है। इसमें बीईएमएल, कॉनकोर, एनआईसीडीसी आदि के इनवेस्टमेंट प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। बहुत जल्द इन बड़ी कंपनियों का हमारे यहां इनवेस्टमेंट आयेगा। सबसे पहले हम डगरवाहा के पास एक्टिवेशन एरिया से शुरुआत करेंगे। यहां हमने लगभग 500 हेक्टेयर क्षेत्रफल चिह्नित किया है।