चोरी के शक पर युवक को ट्रैक्टर से बांध पीटा

Feb 28, 2026 10:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, झांसी
share Share
Follow Us on

Jhansi News - चोरी के शक पर युवक को ट्रैक्टर से बांध पीटागांव बिठरी में मचा हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांचफोटो नंबर 7 ट्रैक्टर से बांधकर युवक को पीटते लोग। झांसी (चिर

चोरी के शक पर युवक को ट्रैक्टर से बांध पीटा

चिरगांव थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव बिठरी में दबंगों ने चोरी के शक पर युवक को ट्रैक्टर से रस्सी से बांधकर पीट दिया। जिसमें वह घायल हो गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव बिठरी का रहने वाला रेशु राजपूत बेटा मोहर सिंह राजपूत दिल्ली में मजदूरी करता है। वह होली मनाने गांव आया था। आरोप है कि गांव के ही दबंग युवकों ने चोरी का शक जताते हुए उसे रस्सी से बांध दिया। ट्रैक्टर से बांधकर बंधक बना लिया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने युवक के साथ मारपीट भी की। किसी ने इसका वीडियो बनाकर वॉयरल कर दिया।

हालांकि आपका अपना हिन्दुस्तान ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पीड़ित के परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। किसी तरह युवक को दबंगों के चंगुल से छुड़ाया। पीड़ित ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी चिरगांव राहुल राठौर ने बताया कि मामले की जांच जा रही है। अब तक की गई पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी किसी गाड़ी से पेट्रोल निकाल रहा था। जिस पर घटना हुई है। जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।