Hindi NewsUttar-pradesh NewsJhansi NewsBrutal Assault in Village Youth Beaten Video Goes Viral
युवक को चप्पलों से पीटा, तमंचा अड़ाकर कहा, नंगे हो

युवक को चप्पलों से पीटा, तमंचा अड़ाकर कहा, नंगे हो

संक्षेप:

Jhansi News - एक गांव में दबंगों ने युवक को सिगरेट पिलाने के बहाने घर में बुलाकर चप्पलों से पीटा। विरोध करने पर थप्पड़, लातें और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। एक आरोपी ने मारपीट का वीडियो बनाया, जो बाद में वायरल हो गया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मुख्य आरोपी की तलाश जारी है।

Dec 05, 2025 10:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, झांसी
share Share
Follow Us on

शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक गांव में दबंगों ने खुलकर दबंगई की। सिगरेट पिलाने के बहाने युवक को एक घर में लेकर जाकर चप्पलों से पीटा। विरोध करने पर थप्पड़े जड़े। लातें मारीं। पैर छुलवाए। गिड़गिड़ाने-माफी मांगने पर लाठियां बरसाईं। इससे भी मन नहीं भरा तो तमंचा अड़ाकर कपड़े उतारकर नंगे होने को कहा। मारपीट में युवक से जमकर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। दबंगों में से एक ने वीडियो बनाया। वहीं किसी ने इसे वॉयरल कर दिया। इसके बाद हर तरफ सनसनी फैल गई। हालांकि आपका अपना ‘हिन्दुस्तान’ ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं वीडियो 22 नवंबर को एक गांव का बताया जा रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आनन-फानन में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तीन आरोपितों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाला पीड़ित बीते महीने 22 नवंबर को राजगढ़ में एक होटल के पास खड़ा था। उसने आरोप लगाया कि तभी दबंग निशांत सक्सेना अपने दोस्त सुकृत और कनिष्क के साथ आया। सिगरेट पिलाने की कहकर पीड़ित को गाड़ी पर बैठाकर अपने घर ले गया। वहां पहले भानू पाल, रवीद्र थे। वहां पहुंचते ही कमरे में धक्का दिया। इसके बाद पटककर पीटने लगे। लाते-घूसे और लाठी-डंडों की बारिश कर दी। जिससे वह चीख पड़ा। पीड़ित ने बताया कि चार लोग बेहरमीं से पीट रहे थे। जबकि रवींद्र वीडियो बनाते हुए मजा ले रहा था। यहीं पर इन लोगों का दिल नहीं भरा। तभी एक ने कमरा बंद करने को कहा। इसके बाद चप्पलें उठाई और सिर व गाल पर ताबड़-तोड़ चप्पलों की बारिश कर दी। वह गिड़गिड़ाता रहा। लेकिन, कोई नहीं पसीना। काफी देर तक इन लोगों ने उसके साथ मारपीट की। जिससे वह लस्त पउ़ गया। बाद में किसी तरह पीड़ित इनके चंगुल छूटकर बात अपने परिजनों को बताई। शुक्रवार को इसका वीडियो वॉयरल होने पर हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार सुकृत, आनंद नायक और कनिष्क अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी निशांत सक्सेना की तलाश की जा रही है।